सुपरफास्ट इंटरनेट का मजा, Starlink का लॉन्च जल्द; कितनी होगी कीमत, सब जानें
Starlink की सर्विस भारत में अगले कुछ दिनों में शुरू हो सकती है। कंपनी ने भारत में अपनी सर्विस शुरू करने के लिए ज्यादातर जरूरी लाइसेंस प्राप्त कर लिए हैं। अगर सब कुछ सही रहा तो आने वाले कुछ हफ्तों में भारतीयों को सुपरफास्ट इंटरनेट का मजा मिलेगा।
एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी स्टारलिंक को IN-SPACe से मंजूरी मिलना बाकी है। रिपोर्ट के अनुसार, IN-SPACe ने स्टारलिंक को एक ड्राफ्ट भेजा है। इस पर जैसे स्टारलिंक साइन कर देता है, तो इसे हरी झंडी मिल सकती है।

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले महीने स्टारलिंक ने सैटेलाइट द्वारा अपना ग्लोबल मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशन (GMPCS) लाइसेंस हासिल किया, जिससे यह भारत में सैटेलाइट-बेस्ड इंटरनेट सर्विस प्रदान करने वाली तीसरी कंपनी बन गई।
स्टारलिंक को आगे बढ़ने के लिए भारत में जरूरी बेसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर स्थापित करना होगा। इसमें सैटेलाइट अर्थ स्टेशन, संचार गेटवे और निगरानी केंद्र शामिल हैं। एक बार ये तैयार हो जाने के बाद कंपनी को अंतिम सुरक्षा मंजूरी प्राप्त करने के लिए यह दिखाना होगा कि उसके सिस्टम ठीक से काम कर रहे हैं।
स्टारलिंक इंडिया लॉन्च टाइमलाइन
स्टारलिंक अगले दो महीनों में भारत में अपना परिचालन शुरू कर सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक सटीक लॉन्च डेट या प्री-ऑर्डर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
Starlink का प्राइस और इंटरनेट स्पीड
भारत में स्टारलिंक के हार्डवेयर इंस्टॉलेशन की लागत 33,000 रुपये से 35,000 रुपये के बीच होने की संभावना है। मंथली प्लान की कीमत लगभग 3,000 रुपये हो सकती है। स्पीड के मामले में यूजर्स 25 एमबीपीएस से 200mbps तक की स्पीड की उम्मीद कर सकते हैं, जिसका औसत लगभग 100mbps है।
किन लोगों को होगा फायदा
स्टारलिंक की सर्विस से ऐसे लोगों को बहुत फायदा होगा, जो किसी दूरदराज इलाके में रहते हैं या उनके यहां नेटवर्क कनेक्टिविटी की दिक्कत रहती है। Starlink का दावा है कि जहां ट्रेडिशनल टावर नेटवर्क नहीं पहुंच पाता है। वहां कंपनी की सर्विस फरार्टे से काम करेगी। हालांकि, इसके लिए लोगों को एयर फाइबर की तुलना में ज्यादा पैसे भी चुकाने होंगे।


Click it and Unblock the Notifications