Home
News

Starlink India: मस्क का सैटेलाइट इंटरनेट कब देगा दस्तक? जानें कीमत, स्पीड और कनेक्शन की पूरी डिटेल

भारत में इंटरनेट की दुनिया में एक बड़ी क्रांति होने वाली है। अब तक हम WiFi 6 और WiFi 7 की बात करते थे, लेकिन अब मुकाबला जमीन से उठकर आसमान में पहुँच गया है। एलन मस्क की कंपनी Starlink भारत में अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू करने के बेहद करीब है।

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि भारत में मस्क का इंटरनेट कब आएगा, इसकी स्पीड कितनी होगी और इसके लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे, तो यहां पढ़ें पूरी जानकारी।

Starlink India: मस्क का सैटेलाइट इंटरनेट कब देगा दस्तक?

भारत में कब लॉन्च होगा स्टारलिंक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Starlink को भारत सरकार से कई जरूरी मंजूरियां मिल चुकी हैं। इतना ही नहीं, कंपनी को महाराष्ट्र सरकार से साझेदारी का कॉन्ट्रैक्ट भी मिल चुका है। हालांकि, अभी कुछ अप्रूवल और स्पेक्ट्रम आवंटन बाकी है।

उम्मीद की जा रही है कि इस साल के अंत तक सभी सरकारी मंजूरी मिल जाएंगी और 2026 की पहली तिमाही (Q1 2026) तक भारत में स्टारलिंक की सर्विस आधिकारिक तौर पर शुरू हो जाएगी।

कीमत और सेटअप कॉस्ट

भारतीय यूजर्स के लिए सबसे बड़ा सवाल 'कीमत' है। चूंकि यह सैटेलाइट इंटरनेट है, इसलिए यह सामान्य फाइबर इंटरनेट से थोड़ा महंगा हो सकता है।

महीने का किराया: रूमर्स के मुताबिक, Starlink के प्लान की शुरुआती कीमत लगभग 3,300 रुपये हो सकती है, जो हाई-स्पीड प्लान के लिए 6,000 रुपये तक जा सकती है।

वन-टाइम सेटअप कॉस्ट: सर्विस शुरू करने के लिए आपको डिश और इक्विपमेंट का वन-टाइम सेटअप चार्ज देना होगा, जो लगभग 30,000 रुपये होने की उम्मीद है।

कितनी मिलेगी स्पीड?

Starlink का दावा है कि वह तेज इंटरनेट स्पीड मुहैया कराएगा।

बेस प्लान: इसमें आपको लगभग 25 Mbps की स्पीड मिल सकती है।

टॉप प्लान: हाई-स्पीड प्लान में यह स्पीड 225 Mbps तक जा सकती है।

सिर्फ 20 लाख कनेक्शन

Starlink का मुख्य उद्देश्य भारत के उन दूर-दराज इलाकों में इंटरनेट पहुँचाना है जहां अभी फाइबर या टावर नहीं पहुंच पाए हैं। एक जरूरी जानकारी यह भी है कि भारत सरकार ने फिलहाल Starlink के कनेक्शन की संख्या पर एक कैप लगाया है। सुरक्षा और नियमों के तहत, कंपनी देश में 20 लाख से ज्यादा कनेक्शन नहीं दे सकेगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X