क्या Starlink की सर्विस के लिए SIM खरीदनी होगी? जानिए कितना आएगा सेटअप में खर्च
Starlink India launch: Elon Musk की सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस स्टारलिंक (Starlink) को भारत में अपनी सेवाएं शुरू करने के लिए हरी झंडी मिल चुकी है। इसकी लॉन्चिंग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अगले दो महीने में कंपनी की सर्विस भारत में शुरू होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स की मानें तो स्टारलिंक जल्द टेस्टिंग भी शुरू करने वाली है।
ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि यह नई तकनीक कैसे काम करेगी और इसे इस्तेमाल करने में कितना खर्च आएगा। खासकर यह सवाल पूछा जा रहा है कि क्या स्टारलिंक की सर्विस के लिए किसी सिम कार्ड की जरूरत होगी? हम यहां इसी सवाल का जवाब देने वाले हैं।

SIM की जरूरत नहीं
सबसे पहले उन लोगों के लिए अच्छी खबर है जो सिम कार्ड और मोबाइल नेटवर्क की झंझट से आजादी चाहते हैं। स्टारलिंक की सेवा के लिए आपको किसी सिम कार्ड की जरूरत नहीं होगी। यह पारंपरिक मोबाइल नेटवर्क की तरह काम नहीं करता। स्टारलिंक लो-अर्थ ऑर्बिट (LEO) में मौजूद सैटेलाइट्स के जरिए सीधे आपके घर पर इंटरनेट सिग्नल भेजेगा।
आपको अपने घर पर एक खास सैटेलाइट डिश (जिसे आमतौर पर 'डिशी' या यूजर टर्मिनल कहा जाता है) और एक राउटर लगाना होगा। यह डिश सैटेलाइट से सिग्नल प्राप्त करेगी और राउटर आपके घर में वाई-फाई कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। यह दूरदराज के उन इलाकों के लिए एक बड़ा बदलाव है, जहां फाइबर या मोबाइल टावर कनेक्टिविटी पहुंचाना मुश्किल है।
सेटअप में कितना आएगा खर्च?
स्टारलिंक की सर्विस शुरू करने के लिए आपको दो मुख्य तरह के खर्च उठाने होंगे।
हार्डवेयर किट (सेटअप लागत): स्टारलिंक का कनेक्शन लेने के लिए आपको सबसे पहले इसका हार्डवेयर किट खरीदना होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में इस स्टैंडर्ड किट की कीमत लगभग 30,000 से 33,000 रुपये के बीच हो सकती है। कुछ रिपोर्टों में 17,000 रुपये की मिनी किट का भी जिक्र है। यह एक बार का खर्च होगा, जो आपको सेवा शुरू करने से पहले चुकाना होगा।
कितने रुपये का होगा मंथली प्लान
हार्डवेयर खरीदने के बाद आपको इंटरनेट सर्विस के लिए मासिक सब्सक्रिप्शन प्लान लेना होगा। भारत में स्टारलिंक के अनलिमिटेड डेटा प्लान लगभग 850 रुपये से 3,000 रुपये प्रति माह से शुरू हो सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि शुरुआती प्रमोशनल ऑफर के तहत कीमत और कम हो सकती है।

स्पीड और पहुंच
स्टारलिंक की स्पीड 25 Mbps से 220 Mbps तक रहने का अनुमान है, जिसमें अधिकांश यूजर्स को 100 Mbps से अधिक की स्पीड मिलने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications








