Starlink India Launch: जल्द शुरू होगी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस, जानें प्राइस, स्पीड और Availability
Elon Musk की कंपनी Starlink को आखिरकार Department of Telecommunications (DoT) से स्पेक्ट्रम अप्रूवल मिल गया है। इस अनुमति के साथ अब कंपनी भारत में अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस की शुरुआत करने के लिए तैयार है। जानकारी के मुताबिक Starlink भारत में 10 जगहों पर ग्राउंड स्टेशन बना रहा है, जिनमें मुंबई को मुख्य ऑपरेशन हब बनाया जाएगा। आइए जानते हैं पूरी डिटेल...

Starlink स्पीड और कवरेज
रिपोर्ट्स के अनुसार, Starlink internet 25 Mbps से लेकर 220 Mbps तक की स्पीड देने की योजना बना रहा है।
- एंट्री-लेवल प्लान्स: 25-50 Mbps स्पीड
- प्रीमियम प्लान्स: 220 Mbps तक स्पीड
ग्रामीण इलाकों में जहां अब तक हाई-स्पीड इंटरनेट एक सपना ही था, वहां Starlink India क्रांति ला सकता है। हालांकि, सरकार ने शुरुआती दौर में केवल 20 लाख कनेक्शनों की मंजूरी दी है, जिससे लॉन्च के समय भारी डिमांड देखने को मिल सकती है।
Starlink इंडिया लॉन्च टाइमलाइन
स्पेक्ट्रम अप्रूवल के बाद अब कंपनी को SATCOM गेटवे और अंतिम स्पेक्ट्रम अधिग्रहण की मंजूरी का इंतजार है। उम्मीद है कि Starlink सर्विस 15 दिसंबर 2025 से 10 जनवरी 2026 के बीच भारत में शुरू कर दी जाएंगी।
स्टारलिंक प्राइस
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, Starlink का हार्डवेयर किट (डिश और राउटर) लगभग ₹30,000 या उससे ज्यादा में मिलेगा। वहीं मासिक सब्सक्रिप्शन प्लान्स की कीमत ₹3,300 से शुरू हो सकती है, जो क्षेत्र और उपयोग के आधार पर अलग-अलग होंगे।
ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों के लिए जहां फाइबर इंटरनेट अभी तक नहीं पहुंचा, वहां Starlink India price plans लोगों के लिए इंटरनेट की नई उम्मीद साबित हो सकते हैं।
भारत में Starlink India launch सिर्फ इंटरनेट सर्विस की शुरुआत नहीं, बल्कि डिजिटल क्रांति का कदम है। खासकर ग्रामीण भारत के लिए यह सेवा जीवन बदलने वाली साबित हो सकती है। अब सबकी नजरें इस पर टिकी हैं कि कंपनी कीमत और क्वालिटी में भारतीयों की उम्मीदों पर कितना खरी उतरती है।


Click it and Unblock the Notifications








