Starlink India: रॉकेट जैसी स्पीड, इंस्टॉलेशन खर्च और कितना इंतजार? जानें सबकुछ
एलन मस्क की Starlink सर्विस जल्द ही भारत में हाई-स्पीड सैटेलाइट इंटरनेट की दुनिया में कदम रखने वाली है। यह सर्विस खासकर उन क्षेत्रों के लिए है जहां पारंपरिक ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी सीमित या उपलब्ध नहीं है।
Starlink भारत में ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में इंटरनेट की पहुंच बढ़ाने का वादा करता है, जिससे इन क्षेत्रों के लोग भी फास्ट और भरोसेमंद इंटरनेट का लाभ उठा सकेंगे।

कितनी होगी स्पीड?
Starlink भारत में लगभग 25 Mbps से 220 Mbps तक की रॉकेट जैसी स्पीड प्रदान करेगा। शुरुआत में यह सर्विस लगभग 20 लाख यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी, जिसे धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा। इससे विशेष रूप से उन जगहों पर इंटरनेट की पहुंच बढ़ेगी जहां पहले कनेक्टिविटी सीमित थी।
इंस्टॉलेशन खर्च और प्राइस
इंस्टॉलेशन खर्च की बात करें तो Starlink का एक बार का इंस्टॉलेशन शुल्क लगभग ₹30,000 से ₹35,000 के बीच हो सकता है, जिसमें डिश, राउटर और अन्य आवश्यक उपकरण शामिल हैं। मासिक सब्सक्रिप्शन शुल्क ₹3,000 से ₹4,200 के बीच होगा, जो यूजर्स की लोकेशन और डेटा जरूरतों पर निर्भर करेगा।
इंस्टॉलेशन प्रोसेस क्या है?
इंस्टॉलेशन प्रक्रिया सरल है, यूजर्स डिवाइस को घर में खुले स्थान पर रखकर Starlink ऐप के माध्यम से खुद भी सेटअप कर सकते हैं। Starlink भारत में धीरे-धीरे उपलब्ध होगा और शुरुआती चरण में चुनिंदा क्षेत्रों के लिए लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की योजना इसे पूरे देश में विस्तार देने की है, जिससे ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में भी इंटरनेट की पहुंच सुनिश्चित हो सके।
हाई-स्पीड, स्टेबल कनेक्टिविटी और आसान इंस्टॉलेशन इसे ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के लिए अच्छा विकल्प बनाते हैं। हालांकि, इसकी कीमत पारंपरिक ब्रॉडबैंड की तुलना में थोड़ी अधिक है, लेकिन इसकी क्वालिटी और परफॉर्मेंस इसे एक आकर्षक विकल्प बनाते हैं। बीते काफी वक्त से स्टारलिंक के लॉन्च की खबरें चल रही हैं। हालांकि, कंपनी की तरफ से ऑफिशियली कुछ भी नहीं बताया गया है।


Click it and Unblock the Notifications