जल्द शुरू होगी इंटरनेट क्रांति! Starlink का लॉन्च नजदीक; जानिए मंथली प्लान की डिटेल
Starlink की सर्विस भारत में अगले कुछ महीनों में शुरू हो सकती है। भारत में सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस शुरू करने के लिए एलन मस्क की स्टारलिंक को सरकार की तरफ से इजाजत मिल चुकी है। कंपनी को हाल ही में भारत के दूरसंचार मंत्रालय (DoT) से जरूरी लाइसेंस मिला था।
अब स्टारलिंक को अंतरिक्ष विभाग की तरफ से मंजूरी का इंतजार है। स्टारलिंक का मंथली प्लान भारत में कितने रुपये में आएगा और इसकी स्पीड कितनी होगी।

स्टारलिंक का मंथली प्लान?
Starlink प्लान और कीमत की बात करें, तो रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी हार्डवेयर किट (जिसमें डिश और राउटर शामिल है) की कीमत करीब 33,000 रुपये हो सकती है। वहीं, मंथली सब्सक्रिप्शन के लिए यूजर्स को 3,000 रुपये प्रति माह चुकाने पड़ सकते हैं।
कंपनी पहले महीने में फ्री ट्रायल भी दे सकती है ताकि लोग सर्विस को इस्तेमाल करके उसकी क्वालिटी को चेक कर सकें। पहले कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि Starlink एक प्रोमोशनल ऑफर के तहत 840 रुपये प्रतिमाह का किफायती प्लान ला सकती है। फिलहाल, इसके बारे में ऑफिशियली तो कुछ नहीं बताया गया है, लेकिन सर्विस के बारे में बहुत कुछ पता चल चुका है।
स्पीड कितनी होगी?
स्पीड की बात करें तो, Starlink यूजर्स को 25 Mbps से लेकर 220 Mbps तक की इंटरनेट स्पीड मिल सकती है।Starlink का मकसद है दूरदराज और ग्रामीण इलाकों में फास्ट इंटरनेट पहुंचाना, जहां अब तक ब्रॉडबैंड या फाइबर पहुंची नहीं हैं या बहुत कमजरो है।
Starlink के आने से भारत में खासकर गांवों और पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को फास्ट और भरोसेमंद इंटरनेट मिल सकेगा। यह ऑनलाइन क्लासेस, वीडियो कॉलिंग, गेमिंग और स्ट्रीमिंग जैसे कामों को आसान बनाएगा, जहां अभी इंटरनेट की सुविधा बेहद कमजोर या न के बराबर है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ तो स्टारलिंक 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में भारत में लॉन्च हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








