Starlink का कर रहे इंतजार! अभी लग जाएगा इतना वक्त, जानें मंथली प्राइस
Elon Musk की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink को भारत में संचालन की मंजूरी मिल चुकी है। यह सर्विस देश में जल्द ही शुरू होने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस साल की तीसरी तिमाही के अंत या चौथी तिमाही की शुरुआत तक अपनी सर्विस भारत में रोलआउट कर सकती है।
सरकार ने Starlink कनेक्शन की संख्या पर 20 लाख तक की सीमा तय की है, जिससे यह सर्विस शुरूआती समय में काफी एक्सक्लूसिव रहने वाली है। ऐसे में सवाल है कि सर्विस को कब रोलआउट किया जा सकता है और इसका शुरुआती मंथली प्राइस कितना हो सकता है?

Starlink की कीमत और लॉन्च डेट
Starlink सैटेलाइट इंटरनेट का एक बार का सेटअप कॉस्ट लगभग 30,000 रुपये होगा। इसके अलावा, मंथली प्लान्स की शुरुआती कीमत लगभग 3,300 रुपये प्रति माह से हो सकती है। हालांकि, माना जा रहा है कि इन प्लान्स की कीमत लोकेशन के हिसाब से बदल सकती है।
लॉन्च में देरी की बड़ी वजह सरकार से मिलने वाली कुछ जरूरी अनुमतियां थीं, जैसे SATCOM गेटवे आदि। अब कंपनी को उम्मीद है कि सभी प्रक्रिया पूरी होते ही यह सर्विस भारत में शुरू कर दी जाएगी।
Starlink इंटरनेट स्पीड और अवेलेबिलिटी
भारत में Starlink इंटरनेट की स्पीड 25Mbps से 220Mbps तक रह सकती है। शहरी इलाकों में जहां पहले से ही कम दामों पर हाई-स्पीड इंटरनेट मिल रहा है, वहां Starlink को चुनौती मिल सकती है। लेकिन, दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह सर्विस किसी वरदान से कम नहीं होगी।
हालांकि, कीमतें शहरी यूजर्स के लिए थोड़ी ज्यादा हो सकती हैं, लेकिन कनेक्टिविटी से वंचित इलाकों के लोग इससे काफी लाभ उठा सकते हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि कंपनी भारत में अपनाने की दर बढ़ाने के लिए कोई अर्ली बर्ड ऑफर लाती है या नहीं।
कुल मिलाकर, Starlink का भारत में लॉन्च इंटरनेट इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है, खासकर उन क्षेत्रों के लिए जहां अब तक भरोसेमंद नेटवर्क नहीं पहुँच पाया है।


Click it and Unblock the Notifications








