Starlink की एंट्री, इस राज्य के लोग ले पाएंगे फायदा, मिलेगी रॉकेट जैसी स्पीड
इंतहा हो गई इंतजार की, Starlink को लेकर अब तक यही लग रहा था। लेकिन हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने एक समझौता ज्ञापन (LoI) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह राज्य Starlink की सर्विस अपनाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
इसे देखकर लग रहा है कि अब आने वाले दिनों देश के दूसरे हिस्सों में भी स्टारलिंक की सर्विस शुरू हो सकती है। मस्क की यह पहल ग्रामीण इलाकों और सरकारी संस्थानों में हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाने पर केंद्रित है। इस सर्विस को दूसरे इलाकों में भी जल्द शुरू किया जाएगा।

महाराष्ट्र ने की पहल
PTI की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र सरकार ने Starlink के साथ साझेदारी की है ताकि राज्य के दूरदराज इलाकों और सरकारी संस्थानों में हाई-स्पीड सैटेलाइट इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जा सके। इस पहल का मकसद ग्रामीण समुदायों, स्कूलों, अस्पतालों और सार्वजनिक ढांचे को डिजिटल रूप से मजबूत बनाना है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि सर्विस की शुरुआत उन जिलों से की जाएगी, जहां इंटरनेट की पहुंच अब तक बेहद सीमित रही है- जैसे गडचिरोली, नंदुरबार, Washim और धाराशिव।
डिजिटल समावेशन की दिशा में बड़ा कदम
यह समझौता भारत में किसी राज्य सरकार और Starlink के बीच हुई पहली आधिकारिक साझेदारी है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने इसे भविष्य के लिए तैयार महाराष्ट्र की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह पहल राज्य को सैटेलाइट-आधारित डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में अग्रणी बनाएगी।
इस सर्विस से ग्रामीण इलाकों में छात्रों, छोटे व्यवसायों और स्थानीय प्रशासन को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है, जहां पारंपरिक ब्रॉडबैंड नेटवर्क आज भी सीमित हैं। हालांकि, इस परियोजना की शुरुआत भारत के Department of Telecommunications (DoT) से नियामकीय मंजूरी मिलने पर निर्भर करेगी।
आगे की योजना
अनुमति मिलने के बाद, Starlink अपने Gen 1 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन के जरिए 600 Gbps तक की इंटरनेट स्पीड उपलब्ध करा सकेगा, जिससे भारत के सबसे दूरस्थ इलाकों में भी हाई-स्पीड कनेक्टिविटी संभव हो सकेगी।


Click it and Unblock the Notifications