Home
News

Amazon का फेस्टिवल सेल शुरू, जानिए कितना मिलेगा कैशबैक और डिस्काउंट

दिवाली आने वाली है। पूरे देश में इस वक्त दिवाली का माहौल है। ऐसे में हमारे देश की ई-कॉमर्स कंपनियां कैसे पीछे रह सकती हैं। इन कंपनियों ने भी ग्राहकों को ऑफर्स देने के लिए एक बार फिर फेस्टिव सेल का आयोजन किया है। आज से अमेजन इंडिया ने अमेजन द ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की शुरुआत कर दी है। यह सेल 2 नवंबर यानि कि आज से लेकर 5 नवंबर तक चलेगा।

Amazon का फेस्टिवल सेल शुरू, जानिए कितना मिलेगा कैशबैक और डिस्काउंट

दिवाली पर अमेजन सेल

आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट ने भी दिवाली सीजन के लिए 1 नवंबर यानि कल से ही फ्लिपकार्ट दिवाली डेय्स की शुरुआत कर दी है। जिसके बाद आज से अमेजन ने भी अपनी सेल की शुरुआत की है। अमेजन के इस सेल में यूजर्स को काफी फायदा होने वाला है। यूजर्स का ज्यादा फायदा पहुंचाने के लिए अमेजन ने एचडीएफसी बैंक से साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड होल्डर को 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा यूजर्स ईएमआई ऑप्शन पर भी शॉपिंग कर सकेंगे।

इसके अलावा अगर ग्राहक 2,000 रुपए से 4,999 रुपए तक की शॉपिंग करते हैं तो उन्हें 5 प्रतिशत का अलग से कैशबैक दिया जाएगा। वहीं अगर ग्राहक 5,000 रुपए से ज्यादा की खरीदारी करते हुए पेमेंट करते हैं तो उन्हें 10% का कैशबैक अलग से दिया जाएगा। यह सभी कैशबैक ग्राहक के अमेजन पे बैलेंस में जुड़ जाएगी।

हाल ही में लॉन्च हुए प्रीमियम स्मार्टफोन Oneplus 6T के लिए भी अमेजन ने शानदार ऑफर्स की व्यवस्था की है। इस सेल के दौरान वनप्लस 6टी खरीदने वाले ग्राहकों को काफी सारे ऑफर्स मिलेंगे। अगर ग्राहक एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट/डेबिट कार्ड से पेमेंट करेंगे तो उन्हें 10% का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा नो कोस्ट ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इनके अलावा भी कई ऑफर्स इस फोन के लिए ग्राहकों को मिलेंगे।

इन स्मार्टफोन पर खास ऑफर्स

आपको बता दें कि अमेजन नए ग्राहकों को पहले ऑर्डर के लिए फ्री डिलीवरी दे रहा है। इसके साथ-साथ जो ग्राहक 500 या उससे ज्यादा की शॉपिंग करेंगे उन्हें ई-कॉमर्स साइट पर BookMyShow और Swiggy के वाउचर्स भी मिलेंगे। इस सेल में कई स्मार्टफोन पर भी डिस्काउंट मिलेंगे। जिसमें Redmi 6 Pro, Samsung Galaxy A8+ और Realme 1 पर तो काफी जबरदस्त डिस्काउंट और ऑफर्स पेश किए जा रहे हैं। इसके अलावा अगर ग्राहक लैपटॉप खरीदना चाहते हैं तो उन्हें 25,000 रुपए तक की बचत भी हो सकती है। इसके अलावा कैमरा, ऑडियो हेडफोन पर 70% का डिस्काउंट दिया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Diwali is about to come. There is an atmosphere of Diwali all over the country right now. How can our country's e-commerce companies remain behind? These companies have also organized a festive cell once again to offer offers to the customers. From today Amazon has begun Amazon's Great Indian Festival Sale. This cell will last from November 2 to November 5.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X