Home
News

Redmi 6A की फ्लैश सेल शुरू, खरीदने के लिए जल्दी करें!

आज शाओमी के एक स्मार्टफोन की फ्लैश सेल दोपहर 12 बजे से होने वाली है। अगर आप शाओमी का Redmi 6A खरीदना चाहते हैं तो आज आपके पास एक अच्छा मौका है। इस फोन के 2जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की फ्लैश सेल आज की जाएगी। इस फोन की कीमत 6,599 रुपए है। वहीं इस फोन के दूसरे वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपए हैं, जिसमें 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। इन दोनों फोन को आज mi.com और अमेजन इंडिया पर ओपन सेल के जरिए बेचा जाएगा।

Redmi 6A की फ्लैश सेल शुरू, खरीदने के लिए जल्दी करें!

आपको बता दें कि इन दोनों फोन की कीमतें बढ़ाई गई है। इस दोनों फोन को सितंबर में लॉन्च किया गया था। उस वक्त इनकी कीमत क्रमश: 5,999 रुपए व 6,999 रुपए थी। लिहाजा अगर आप अभी इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो आप इसकी बुकिंग कर सकते हैं।

डिस्प्ले और स्टोरेज

Redmi 6A भी रेडमी 5A का ही एक अपग्रेड वर्जन है। इस फोन का डिजाइन काफी शानदार है। यह एक स्लिम फोन है जिसे आर्क शेप में डिजाइन किया गया है, जिससे इस फोन को पकड़ने में एक अच्छा ग्रिप मिलता है। इस फोन में भी 5.45 इंच का एचडी+ डिस्प्ले शामिल है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इस फोन में 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज और दूसरा वेरिएंट 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज क्षमता वाला है।

कैमरा सेटअप

आपको बता दें कि इस फोन को एक बजट फोन की रेंज के हिसाब से तैयार किया गया है। इस फोन के कैमरा की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जिसका अपर्चर एफ 2.2 है। वहीं इस फोन का कैमरा एआई पोर्ट्रेट मोड भी शामिल है। जबकि इस फोन में 5 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा भी दिया गया है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के समय पोर्ट्रेट मोड का इस्तेमाल करके पिक्चर्स को काफी खास बना सकता है।

प्रोसेसर और बैटरी

अब इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो यह आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई पर चलता है। यह फोन क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 चिपसेट पर फंक्शन करता है। इसके अलावा इस फोन में भी 3000 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा कनेक्टिविटी में भी इस फोन में जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, वाई-फाई, ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी समेत तमाम फीचर्स मौजूद हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you want to purchase Shyomi's Redmi 6A today you have a good chance today. This phone will have a flash cell of variants of 2 GB RAM and 16 GB internal storage. Two variants of this phone will be sold today. Both of these phones will now be sold through open cell on mi.com and Amazon India.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X