Home
News

Redmi 7 की पहली फ्लैश सेल शुरू, जल्दी करें ऑफर्स के साथ खरीदें

चीन की स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने भारत में दो नए स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। पिछले हफ्ते ही शाओमी कंपनी ने Redmi 7 और Redmi Y3 को लॉन्च किया है। इस दोनों स्मार्टफोन को भारत में काफी पसंद किया जा रहा है। भारतीय यूजर्स शाओमी के इन दोनों नए स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे हैं। आज कंपनी Redmi 7 को पहली फ्लैश सेल में पेश करने जा रही है।

Redmi 7 की पहली फ्लैश सेल शुरू, जल्दी करें ऑफर्स के साथ खरीदें

आज दोपहर 12 बजे से इस फोन को फ्लैश सेल में पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को आप अमेजन और mi.com वेबसाइट से खरीद पाएंगे। अगर आप इस फोन को आज ही पहली फ्लैश सेल में खरीदना चाहते हैं तो बिना वक्त गवाएं अभी ही वेबसाइट पर जाएं और फोन खरीदने के लिए पेमेंट समेत सभी जानकारियों को भर लें। इससे आपको फ्लैश सेल से शुरू होने के बाद स्मार्टफोन बुक करने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा।

पहली फ्लैश सेल में ऑफर

अब इस स्मार्टफोन के मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो जियो यूजर्स को 2400 रुपए का फायदा होगा। इसके साथ इस स्मार्टफोन के साथ 4 साल तक डबल इंटरनेट डेटा मिलेगा। इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। पहला वेरिएंट 2GB+ 32GB स्टोरेज के साथ आता है। जिसकी कीमत 7,999 रुपये तय की गई है। वहीं कंपनी का दूसरा वेरिएंट 3GB + 32GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। जिसकी कीमत 8,999 रुपये है। हालांकि स्मार्टफोन को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

डिस्प्ले और डिजाइन

रेडमी ने अपने नए Redmi 7 की डिजाइन पर काफी ध्यान दिया है। जो यूजर्स को अपनी तरफ आकर्षित करने में सक्षम होगा। स्मार्टफोन ओरा डिजाइन के साथ आता है। Redmi 7 में 6.26 (15.9cm) इंच की डिस्प्ले दी गई है। जो डॉट-नॉच डिस्प्ले के साथ आती है। वहीं डिस्प्ले में 19.9 एचडी रेजुल्यूशन के साथ LCD IPS डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्शन दी गई है। इसी के साथ यूजर्स की सहूलियत के लिए फोन में TUV सर्टिफाइड, लो ब्लू लाइट फीचर दिया गया है। जिससे यूजर्स आसानी से रात के दौरान रीडिंग कर सकते हैं।

स्मार्टफोन का बैक ओरा स्मोक डिजाइन के साथ तैयार किया गया है। जिससे दो कलर मिलकर एक कलर बनाते हैं। कलर वेरिएंट की बात करें तो Redmi 7 को तीन कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। जिसमें Lunar Red, Comet Blue और Eclipse Black कलर शामिल हैं। फंग्शनल डिजाइन की बात करें तो Redmi 7 में 3.5mm का हैडफोन जैक दिया गया है। वहीं फोन में Infrared blaster फीचर भी मौजूद है। जिससे आप अपने फोन से ही अपने घर के काफी डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैं। इसी के साथ फोन में 2+1 कार्ड स्लोट भी दिया गया है। फोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। फोन की सबसे खास बात इसका Splash Proof होना है। बता दें, स्मार्टफोन 4000mAH बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। जो बिना किसी परेशानी के दो दिन चलने का दावा करती है।

कैमरा सेटअप

Redmi 7 स्मार्टफोन के कैमरा की बात की जाए तो फोन के बैक में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। फोन का प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल के साथ दिया गया है। वहीं, सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आता है। वहीं सेल्फी के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोटो को और भी बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने Redmi 7 में एआई पोट्रेट मोड को पेश किया है। बता दें, कैमरा में AI Scene Detection फीचर भी दिया गया है। जिसकी मदद से यूजर्स 33 कैटेगरी को कंट्रोल करके अपनी तस्वीर को और भी कई ज्यादा बेहतर बना सकते हैं। वहीं कैमरा AI Beautify फीचर के साथ आता है। इसी के साथ Redmi 7 में एआई फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। वीडियो के लिए फोन में 60 FPS का फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर भी दिया गया है।

परफोर्मेंस

कंपनी ने अपने नए Redmi 7 स्मार्टफोन को 'The Ultimate All-rounder' की टैगलाइन के साथ पेश किया है। जिससे साफ पता चलता है कि स्मार्टफोन यूजर्स की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए तैयार है। परफोर्मेंस की बात करें तो फोन को अब तक के सबसे पहले Snapdragon 600 के साथ लॉन्च किया गया है। जिसमें Qualcomm Snapdragon 632 चिपसेट को पेश किया गया है। यह चिपसेट काफी फास्ट और पॉवरफुल चिपसेट है। जो स्मार्टफोन को चलाने के एक्सपिरियंस को और भी कई ज्यादा बढ़ाने का काम करेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Last week, Shawmi Company has launched Redmi 7 and Redmi Y3. Both of these smartphones are being widely liked in India. Indian users are awaiting these two new smartphones from Shawom. Today the company is going to introduce Redmi 7 in the first flash sale.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X