OnePlus 6T McLaren Edition की बिक्री शुरू, खरीदना हो तो जल्दी करें!
वनप्लस कंपनी ने इस साल 2018 में भारत में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी ने वनप्लस 6 फोन को लॉन्च किया और भारतीय यूजर्स में विश्वास जगाया। वनप्लस 6 की अपार सफलता के बाद कंपनी ने उस फोन का नया वेरिएंट मार्केट में उतारा, जिसका नाम OnePlus 6T है। वनप्लस 6 की तरह वनप्लस 6टी ने भी भारतीय यूजर्स की दिल में बढ़िया जगह बनाई है।

अब कंपनी ने वनप्लस 6 और वनप्लस 6टी के बाद OnePlus 6T McLaren Edition को लॉन्च किया है। OnePlus 6T McLaren Edition को कंपनी ने 12 दिसंबर को लॉन्च किया है। 10 जीबी रैम वाले इस फोन में कंपनी ने एक बढ़िया कलर कॉम्बिनेशन में पेश किया है।
OnePlus 6T McLaren Edition की बिक्री शुरू
इस फोन को कंपनी ने सिग्नेचर कलर, Papaya Orange कलर में लॉन्च किया गया है। ये कलर फोन के निचले हिस्से से शुरू होते हैं और ऊपर जाते-जाते ब्लैक हो जाते हैं। जिसकी वजह से फोन की खूबसूरती पर चार चांद लग जाते हैं। कंपनी ने OnePlus 6T McLaren Edition की भारत में कीमत 50,999 रुपए रखी है। यह फोन 13 दिसंबर को Delhi Experience Store में एक्सक्लूसिव सेल के तौर पर उपलब्ध कराया गया था। अब यह फोन आज यानि 15 दिसंबर से Oneplus.in और amazon india पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो अब इस फोन आप खरीद सकते हैं।
OnePlus 6T McLaren Edition के कुछ खास ऑफर्स
आपको बता दें कि इस फोन की लिमिट यूनिट्स ही बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। लिहाजा अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो बिना वक्त गवाए वेबसाइट पर जाकर फोन बुक करें। इस फोन के लिए कंपनी ने कुछ खास ग्राहकों के लिए कुछ ऑफर्स भी पेश किए हैं। इस ऑफर्स के तहत अगर आप एक्सिस बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करेंगे तो आपको 2,000 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में आपको 6 महीने तक के लिए नो कोस्ट ईएमआई का भी ऑफर मिलता है। इसके अलावा आप अपने किसी पुराने स्मार्टफोन को एक्सेंच करके 3,000 रुपए तक का डिस्काउंट भी ले सकते हैं।
OnePlus 6T McLaren Edition के फीचर्स
इस फोन के कुछ बहुत ही खास फीचर्स भी है। आइए हम आपको इन फीचर्स के बारे में बताते हैं। इस फोन में कुछ खासियतें हैं। इस फोन में 6.4-इंच AMOLED डिस्प्ले है। इस फोन के डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप स्टायल वाला नॉच भी दिया है। इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 845 SoC दिया गया है। वहीं सोफ्टवेयर के लिए इसमें एंड्रॉइड 9 पाई बेस्ड OxygenOS शामिल है। इसके अलावा इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी रैम क्षमता है।
इस स्पेशल एडिशन वाले स्मार्टफोन में 10 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा इस फोन में 3,700 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसमें फास्ट चार्जिंग के लिए 30 वॉट का एक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। इस खास सिस्टम को कंपनी ने "Wrap Charge" टेक्नोलॉजी का नाम दिया है। वनप्लस ने दावा किया है कि इस फोन को 20 मिनट का चार्ज करने पर पूरे दिन का बैटरी बैकअप दे सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








