Home
News

2.5 करोड़ में बिकी स्टीव जॉब्स की जॉब एप्लिकेशन, 18 साल की उम्र में किया था आवेदन

पिछले कुछ वर्षों में हमने देखा है कि Apple के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स (Steve Jobs) की कई यादगार वस्तुओं की करोड़ों रुपये में नीलामी में बेचा गया है। इसमें अब एक नई चीज जोड़ी गयी है और वो है जॉब्स की नौकरी की एप्लिकेशन फॉर्म, जिसे 3,43,00 डॉलर यानि 2.5 करोड़ रुपये से अधिक रुपए में बेचा गया है।

2.5 करोड़ में बिकी स्टीव जॉब्स की जॉब एप्लिकेशन, 18 साल की उम्र में किया था आवेदन

यह जॉब एप्लिकेशन स्टीव जॉब्स द्वारा वर्ष 1973 में भरा गया था जब वह सिर्फ 18 वर्ष के थे। दिलचस्प बात यह है कि, जिस नौकरी के आवेदन की नीलामी की गई है, वह एकमात्र ऐसा एप्लिकेशन है जिसे जॉब्स ने अपने जीवन में भरा है। यह आवेदन पत्र ऑनलाइन नीलामी के माध्यम से बेचा गया है जिसकी कीमत 2,54,95,018.50 रुपये है।

स्टीव जॉब्स के इस एप्लिकेशन में गहराई से देखें, तो इसमें, जॉब्स ने अपना नाम, पता, फोन, प्रमुख भाषा, ड्राइविंग लाइसेंस, परिवहन तक पहुंच, विशेष योग्यता, और बहुत कुछ सहित कई सेक्शन में अपनी जानकारी भरी है।

यहाँ नीचे देखें नीलामी में जो स्टीव जॉब्स की जॉब एप्लिकेशन बिकी उसकी फोटो

2.5 करोड़ में बिकी स्टीव जॉब्स की जॉब एप्लिकेशन, 18 साल की उम्र में किया था आवेदन

मार्च महीने में बिकी थी 1.7 करोड़ रुपए में

एक मजे की बात यह भी है कि एपल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स का यही जॉब एप्लीकेशन पहले भी बेचा जा चुका है। इस साल मार्च के महीने में, यह आवेदन पत्र $2,2221,747 यानि 1.7 करोड़ रुपए में नीलामी में बेचा गया था। इससे पता चलता है कि कुछ ही महीनों में इसकी प्राइस में कितनी बढ़ोतरी हुई है।

स्टीव जॉब्स की जॉब एप्लिकेशन को नीलामी की वेबसाइट पर किया गया है अपलोड

वहीं आपको बता दें कि Apple कंपनी के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की इस जॉब एप्लिकेशन को नीलामी की वेबसाइट पत्र अपलोड किया गया है। साथ ही इसकी डिजिटल नीलामी भी हुई है जिसकी कीमत $23,000 डॉलर यानी करीब 17,10,637 रुपये लगाई गई है जो कि वास्तविक कॉपी से काफी कम है।

 
Best Mobiles in India

English summary
In the last few years, we have seen that many memorabilia of Apple co-founder Steve Jobs have been sold at auction for crores of rupees.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X