स्टीव जॉब्स पर बनी फिल्म का हुआ प्रीमियर
दुनिया में एपल को एक नए मुकाम में पहुंचाने वाले एपल कंपनी के सह संस्थापक दिवंगत स्टीव जॉब्स के जीवन पर आधारित फिल्म का प्रीमियर पार्क सिटी में चल रहे सनडांस फिल्म फेसटिवल के दौरान किया गया। जॉब्स का पिछले साल 56 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। स्टीव जॉब्स पर आधारित फिल्म में फिल्म में हॉलीवुड अभिनेता एस्टन कुचर ने स्टीव की भूमिका निभाई है।
फिल्म में उनके जीवन से जुड़े हर छोटे बड़े पहलुओं को दिखाया गया है। साथ ही फिल्म में एपल ने कैसे दुनिया को आईफोन और आईपॉड जैसे बेहतरीन उत्पाद दिए इसे भी बड़ी शालीनता के साथ दिखाया गया है। कंप्यूटर तकनीक के बेताज बादशाह कहे जाने वाले स्टीव ने लोगों के संगीत सुनने के तरीके को पूरी तरह से बदल दिया और एपल को नए नए पूरी दुनिया में एक अलग मुकाम पर पहुंचाया।जॉब्स उनके जीवन पर बनने वाली दो अमेरिकी फिल्मों से एक है।
फिल्म को बनाने वाले निर्माता जोश स्टर्न ने प्रीमियर के दौरान अपने विचार रखते हुए कहा हम स्टीव की जिंदगी के एक हिस्से पर फिल्म बनाना चाहते थे और इस हिस्से को चुनना ही सबसे बड़ी चुनौती थी। यह फिल्म 19 अप्रैल को अमेरिका में रिलीज होगी।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications
