Home
News

OPPO A79 5G के साथ पाएं परफॉर्मेंस और स्टाइल के बीच सही संतुलन !

ओप्पो A सीरीज़ काफी लंबे समय से ऐसे स्मार्टफोन मार्केट में लाने के लिए जानी जाती रही है, जो स्टाइल और परफॉर्मेंस के बीच एक बेहतर संतुलन को बनाते हैं। साथ ही मिंड रेंज को ध्यान में रख कर। OPPO की A सीरीज़ ने हर नए एडिशन के साथ लगातार अपना स्तर बढ़ाया है और OPPO A79 5G के साथ मैंने जितना भी समय बिताया है, यह बात इसे साबित भी करती है।

OPPO A79 5G के साथ पाएं परफॉर्मेंस और स्टाइल के बीच सही संतुलन !

डिजाइन: खूबसूरती और विशिष्टता का एक अनूठा संगम

OPPO A79 5G अपने आकर्षित रंग की फिनिश और बिल्कुल नए ग्लोइंग फेदर डिज़ाइन के साथ अन्य फोन्स से एक दम हट कर है। यह दो ट्रेंडी रंगों में आता है: ग्लोइंग ग्रीन और मिस्ट्री ब्लैक और ग्लोइंग ग्रीन वैरियंट, खास ग्लोइंग फेदर डिज़ाइन से सजा हुआ एकदम लाइट पंख जैसा एहसास देता है, जो एक खूबसूरत हीरे जैसा लुक देता है। वहीं दूसरी ओर, मिस्ट्री ब्लैक रंग एक क्लासिक और चमकदार लुक देता है, जो इसे एक प्रीमियम बनाता है। लगभग 193 ग्राम वजन और तकरीबन 7.99 मिमी की स्लिम प्रोफ़ाइल वाला A79 फोन स्टाइल और हल्के वजन की सुविधा के बीच सही संतुलन बनाता है। इसी वजह से इसे हाथ में इजली पकड़ा जा सकता है।

अगर ध्यान से देखा जाए तो OPPO A79 का डिज़ाइन काफी हटकर है। इसके रियर कैमरे का एरिया एक ओवल पैनल के डेकोरेटिव एरिया के भीतर एक प्रतिबिंबित बनावट के साथ एक शानदार डायल डिज़ाइन को स्पोर्ट करता है। यह अनोखा डिज़ाइन इसमें गहराई और एक कलात्मक 3D प्रभाव को जोड़ता है, जो अन्य एंगल से लाइट और छाया की एक सिम्फनी बनाता है।

फोन के पीछे की ओर इसके खास रेक्टेंगुलर डिज़ाइन और खासकर इसके कैमरे के लेंस के चारों ओर उन दो स्लीक रिंग्स ने ने मुझे काफी आकर्षित किया। इसकी यह बात और भी खास है कि, इसे मजबूत पॉलीकार्बोनेट फ्रेम को मेटलिक टेक्सचर के साथ लाया गया है, जो इस फोन के डिजाइन को अलग डिजाइन से जोड़ता है।

OPPO A79 5G के साथ पाएं परफॉर्मेंस और स्टाइल के बीच सही संतुलन !

डिस्प्ले: आंखों को सुकून

A79 5G में 6.72 FHD+ का सनलाइट डिस्प्ले मिल रहा है, जिसमें 680 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यहां तक कि यह धूप में भी यूजर को क्रिस्टल-क्लियर विजुअल सुनिश्चित करता है। इसका 100% DCI-P3 का रंग विस्तार हाई रिज़ॉल्यूशन और रंगों के साथ को अनोखा सैच्युरेशन और सटीकता देता है , जो इसे अधिक वाइब्रेंट और विजुअल इफ़ेक्ट देता है।

इसके अलावा इसके 6.72-इंच के डिस्प्ले में एक टॉप-सेंटर पंच-होल डिज़ाइन है, जो एक स्थिर विज़ुअल देने का वादा करता है। फिर चाहे मैं अपनी पसंदीदा सीरीज देख रहा हूं, गेमिंग कर रहा हूं, या बस वेब ब्राउज़िंग कर रहा हूं, A79 का डिस्प्ले यह सुनिश्चित करता है कि, मैं एक भी जानकारी प्राप्त करने से चूक न जाऊं ।

A79 5G केवल बेहतरीन विजुअल ही नहीं दिखाता बल्कि इसका ऑडियो अनुभव भी बेहद अलग है। आप इसके वाइडवाइन एल1 सर्टिफिकेशन के साथ अमेज़न प्राइम और नेटफ्लिक्स जैसे प्लेटफार्म से एचडी कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं । इसके डुअल स्पीकर इसके ऑडियो अनुभव को बेहद खास बनाते हैं। इमर्सिव स्टीरियो सराउंड साउंड का आनंद मिलता है, जिसके लिए फोन निर्माताओं को धन्यवाद। इसके अलावा, ओप्पो का यह फोन ऑल-डे AI आई कम्फर्ट से लैस है, जो लगातार आपकी आंखों की सुरक्षा और एक सुरक्षित बेहतरीन छवि का अनुभव कराता है, जबकि अल्ट्रा वॉल्यूम मोड उन पलों के लिए ध्वनि को बढ़ाता है , जब आप इसके साथ रॉक करना चाहते हैं।

OPPO A79 5G के साथ पाएं परफॉर्मेंस और स्टाइल के बीच सही संतुलन !

बैटरी और चार्जिंग:

5,000mAh की बड़ी बैटरी A79 5G फोन के इस्तेमाल की अवधि को काफी हद तक बढ़ा देता है। एक बार फुल चार्ज करने पर आप 448 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम, 26 घंटे तक फोन कॉल, 14 घंटे तक लगातार PUBG गेमिंग का आनंद ले सकते हैं । इसकी प्रभावशाली बैटरी लाइफ आपको बार बार चार्जर की खोज करने की चिंता से मुक्त करती है।

बैटरी के मामले में A79 5G को जो चीज़ सबसे अलग बनाती है, वह है इसकी 33W SUPERVOOCTM फास्ट चार्जिंग तकनीक। ऐसी दुनिया में जहां समय ही सबसे महत्वपूर्ण है इसकी यह तकनीक सबसे अलग है। मात्र 30 मिनट की चार्जिंग से 51% तक बैटरी चार्ज हो जाती है और 5 मिनट का इंस्टेंट टॉप-अप 2.6 घंटे टेक्स्टिंग या सोशल मीडिया का उपयोग और 1.4 घंटे की वीडियो स्ट्रीमिंग सुनिश्चित करता है। यानी कि आप बैटरी लाइफ के बारे में चिंता किए बिना दुनिया से जुड़े और अपने काम में लगे रहते हैं।

OPPO A79 5G के साथ पाएं परफॉर्मेंस और स्टाइल के बीच सही संतुलन !

कैमरा: फोटोग्राफर्स की पहली पसंद

फोटोग्राफी के शौकीन लोगों को A79 5G का दमदार कैमरा सिस्टम बेहद पसंद आएगा । इसमें 50MP AI कैमरा, 2MP पोर्ट्रेट कैमरा और 8MP सेल्फी कैमरा है। इसका AI पोर्ट्रेट रीटचिंग फीचर रियल टाइम में आपकी तस्वीरों को बेहतर बनाता है और आश्चर्यजनक, पर्सनलाइज पोर्ट्रेट प्रदान करता है। इसका पोर्ट्रेट मोड 50MP AI वाला इसका का मुख्य कैमरा और 2MP पोर्ट्रेट कैमरा का उपयोग करता है, जो आपके पोर्ट्रेट में रियल इफ़ेक्ट देता है। इसके साथ ही आपको आप भीड़ से अलग दिखाता है। इसका सेल्फी एचडीआर अपोडिट लाइट स्थितियों में भी सही एक्सपोज़र और स्पष्ट विवरण प्रदान करता है।

A79 5G पर 50MP AI कैमरा उल्लेखनीय स्पष्टता और विवरण के साथ तस्वीरें खींचता है। चाहे आप लैंडस्केप , पोर्ट्रेट या क्लोज़-अप तस्वीरें ले रहे हों, इसका कैमरा सिस्टम विभिन्न स्थितियों में बेहतरीन रिजल्ट प्रदान करता है। पोर्ट्रेट मोड आपकी तस्वीरों में एक प्रोफेशनल टच देता है, और एक सुंदर बोकेह इफ़ेक्ट देता है। जो आपके कंटेंट को अलग दिखाता है। सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा भी आपको पसंद आएगा। जो यह सुनिश्चित करता है कि विपरीत रोशनी की स्थिति में भी आपकी सेल्फी शानदार दिखे।

OPPO A79 5G के साथ पाएं परफॉर्मेंस और स्टाइल के बीच सही संतुलन !

प्रदर्शन: सहज और प्रभावशाली

A79 5G फोन न केवल डिज़ाइन और डिस्प्ले में बेस्ट है यह उत्कृष्ट रिजल्ट भी प्रदान करता है। 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला यह फोन स्मूथ और रिस्पॉन्सिव मल्टीटास्किंग सुनिश्चित करता है। इसके अलावा ओप्पो का रैम एक्सपेंशन फीचर भी अप्रयुक्त स्टोरेज को अस्थायी रूप से रैम में परिवर्तित करने की परमिशन देता है, जिससे इसके प्रदर्शन और प्रभावशाली होता है। इसका डायनामिक कंप्यूटिंग इंजन बुद्धिमानी से कंप्यूटिंग संसाधनों को शेड्यूल करता है, जिसके परिणामस्वरूप किसी भी एप्प को खोलने की स्पीड तेज होती है और भारी-लोड वाले परिस्थितियों में भी मल्टीटास्किंग सुचारू रूप से होती है।

हुड के अंतर्गत ओप्पो A79 5G का मीडियाटेक डाइमेंशन 6020 5G प्लेटफॉर्म द्वारा संचालित है। यह चिपसेट 7nm प्रक्रिया पर बनाया गया है जो न केवल पावर दक्षता में सुधार करता है बल्कि पूरी तरह से एकीकृत 5G क्षमताएं भी प्रदान करता है। यह इस बात को सुनिश्चित करता है कि आप 5G नेक्टिविटी का लाभ उठा सकें जिससे डाटा जल्दी और तेज गति से डाउनलोड और अपलोड हो सके ।

यह डिवाइस एंड्रॉइड 13 पर आधारित ColorOS 13 पर चलता है। आपको बता दें कि यह सॉफ़्टवेयर अनुकूलन विकल्पों और सुविधाओं की एक सीरीज लाता है, जिससे आप यूजर के अनुभव को उसकी ज़रूरतों के अनुसार तैयार कर सकते हैं। यह सहज और सरल है और यूजर के अनुभव को बेहतर बनाता है।

OPPO A79 5G के साथ पाएं परफॉर्मेंस और स्टाइल के बीच सही संतुलन !
36 महीने की फ्लुएंसी प्रोटेक्शन का भरोसा : लंबे समय तक चलने वाला

A79 5G की असाधारण विशेषताओं में से एक खासियत इसकी 36 महीने की फ्लुएंसी प्रोटेक्शन का भरोसा है। इसका अर्थ यह है कि लंबे समय तक उपयोग के बाद भी फोन एक सहज और रेस्पॉन्सिव अनुभव प्रदान करता रहता है। 36 महीनों के बाद फोन की उम्र बढ़ने की दर 10% से कम है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि आप उसी स्तर की सहजता का आनंद लेते रहते हैं जब फोन नया था। लम्बे समय तक चलने वाला यह फीचर डिवाइस ड्यूरेबिलिटी और इसके सॉफ़्टवेयर के ऑप्टिमाइज़ेशन का प्रमाण है।
कठोर परीक्षण और सेफ्टी प्रोटेक्शन

A79 5G फोन टिकाऊ और सुरक्षित हो यह सुनिश्चित करने के लिए OPPO ने कुछ अतिरिक्त प्रयास किए हैं। इसके लिए छह अलग-अलग प्रकार के टेस्ट किए गए हैं, जिनमें ड्रॉप टेस्ट , स्प्लैश टेस्ट , रेडिएशन टेस्ट , मौसम टेस्ट , लाइट फॉल टेस्ट और सिग्नल टेस्ट शामिल हैं। इसके अलावा सुरक्षा स्तरों पर भी पांच तरह की सुरक्षा जैसे ड्यूरेबीलिटी , आग , तापमान , शोर और बैटरी सुरक्षा शामिल हैं। फोन की विश्वसनीयता और स्थायित्व की गारंटी के लिए इसकी 50 से अधिक प्रोडक्ट -संबंधित जांच, 130 विश्वसनीयता टेस्ट और 320 व्यापक परीक्षण प्रक्रियाओं का उपयोग किया जाता है। इसका मतलब है कि A79 5G दैनिक जीवन में आने वाली सभी मुश्किलों का सामना कर सकता है और अपना बेस्ट प्रदर्शन देना जारी रख सकता है।

OPPO A79 5G के साथ पाएं परफॉर्मेंस और स्टाइल के बीच सही संतुलन !

हमारा फैसला

OPPO A79 5G में आपको शानदार परफॉर्मेंस के साथ स्टाइलिश लुक देखने को मिल रहा है। इसे शानदार डिजाइन, बेहतरीन डिस्प्ले, पावरफुल बैटरी और दमदार कैमरा सेटअप के साथ लाया गया है। इसका स्मूद परफॉर्मेंस , 5जी कनेक्टिविटी और लंबे समय चलने वाली सुरक्षा इसे प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में एक प्रभावशाली दावेदार बनाती है।

दूसरे स्मार्टफोन्स से ओप्पो ए79 5जी की ब्लेंड स्टाइल इसे अलग बनाती है। ग्लोइंग फेदर डिजाइन के साथ ग्लोइंग ग्रीन और मिस्ट्री ब्लैक कलर ऑप्शन इसकी सुंदरता को और खास बनाते हैं। वहीं इसमें शामिल 5,000mAh की बैटरी के साथ 33W SUPERVOOCTM फास्ट चार्जिंग यूजर को हमेशा कनेक्टेड रखने में मदद करती है।
फोटोग्राफी लवर्स हों , मल्टीटास्कर हों या फिर लंबे समय तक चलने वाले परफॉर्मेंस को महत्व देने वाला व्यक्ति हो ओप्पो A79 5G सभी के लिए एक बेहतरीन प्रदर्शन करता है। वहीं इसकी 5G कनेक्टिविटी यूजर को शानदार नेटवर्क स्पीड देने में मदद करती है।

इस फोन के टेस्टिंग से यह सुनिश्चित हो चुका है कि, यूजर दैनिक जीवन में A79 5G पर बिना किसी दिक्कत के भरोसा कर सकता हैं। इसे यात्रा के दौरान या फिर घर बैठे मल्टीमीडिया कंटेट के लिए भी इजली इस्तेमाल किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन आपकी जरूरतों को पूरा करने के लिए पूरी तरह से तैयार किया गया है।

OPPO A79 5G के साथ पाएं परफॉर्मेंस और स्टाइल के बीच सही संतुलन !

ओप्पो ए79 5जी की कीमत 19,999 रुपये है। ओप्पो का यह फोन फ्लिपकार्ट, अमेजन, ओप्पो स्टोर और अन्य मेनलाइन रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध कराया जाएगा।

अगर आप भी ऐसे डिवाइस की तलाश में हैं, तो स्टाइल और बेहतरीन फीचर से लैस हो तो OPPO A79 5G आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। ओप्पो ए79 एक स्मार्टफोन है, जो शानदार प्रदर्शन के साथ देखने में भी काफी अट्रैक्टिव है। यह एक प्रीमियम फोन का एक्सपीरियंस भी देता है। इसलिए, यदि आप नया स्मार्टफोन खरीदने के लिए सोच रहे हैं, तो OPPO A79 5G को भी अपने ऑप्शन में शामिल कर सकते हैं।

फेस्टिवल सेल ऑफर्स और सर्विस ऑफर्स

Oppo ने दिवाली के लिए तैयार किए गए कुछ सेलेक्टेड प्रोडक्ट्स पर शानदार डिस्काउंट और प्रमोशन का ऐलान किया है। जिसके तहत ग्राहक ICICI बैंक, SBI कार्ड्स, Kotak बैंक, IDFC फर्स्ट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड, AU फाइनेंस बैंक और मेनलाइन रिटेल आउटलेट्स से एक कार्ड से 4,000 रुपये तक का कैशबैक और 9 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का लाभ ले सकते हैं। इसके साथ ही ओप्पो स्टोर और इसके अतिरिक्त ग्राहक बजाज फिनसर्व, TVS क्रेडिट, होम क्रेडिट, HDB फाइनेंशियल सर्विसेज, IDFC फर्स्ट बैंक और महिंद्रा फाइनेंस जैसे फाइनेंसरों से जीरो डाउन पेमेंट प्लांन्स का भी लाभ उठा सकते हैं। साथ ही साथ ओप्पो ग्राहक इसपर 4,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं My OPPO Exclusive के तहत ग्राहक किसी भी ओप्पो डिवाइस की खरीदारी पर 10 लाख रुपये तक का कैश प्राइज और अन्य गिफ्ट भी जीत सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
In the ever-evolving world of smartphones, finding the perfect balance between performance and style has often been a challenge. However, after spending a few days with the OPPO A79 5G, it's clear that this device manages to strike that balance exceptionally well. In this review, we explain why.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X