टीचर का मेल अकाउंट हैक कर, स्टूडेंट्स को भेजे अश्लील मैसेज !
हैकिंग का एक अन्य मामला सामने आया है। जहाँ एक स्टूडेंट ने अपनी शिक्षक का ऑफिशियल अकाउंट हैक कर, उससे अन्य शिक्षकों, छात्रों व अभिभावकों को अश्लील मैसेज भेजे हैं। कहा जा रहा है कि ऐसे छात्र ने अपनी अध्यापिका को ज़लील करने के लिए किया होगा। हालाँकि बाद में स्कूल अथॉरिटीज़ ने उस ऑफिशियल अकाउंट को बंद करवा दिया है।
ये घटना मेसा के हाइलैंड जूनियर हाई स्कूल की है। जहाँ एक छात्र ने अन्य गिल्बर्ट हाई स्कूल के ईमेल सिस्टम को हैक कर अपनी एक टीचर के अकाउंट का एक्सेस प्राप्त किया। जिसके बाद उसने अन्य टीचर्स व अभिभावकों को अश्लील मैसेज भेजने के लिए इस्तेमाल किया।
#1
जिस छात्र ने शिक्षक का अकाउंट हैक किया है वह हाइलैंड जूनियर स्कूल का छात्र है।
#2
हाईलैंड के छात्र ने अपनी जिस टीचर का अकाउंट हैक किया है वह उनका गिल्बर्ट जूनियर स्कूल का अकाउंट है।
#3
छात्र ने अकाउंट हैक कर उससे अन्य टीचर्स, स्टूडेंट्स व पेरेंट्स को अश्लील मैसेज भेजे हैं। जिनके बारे में टीचर को कुछ भी पता नहीं चला।
#4
जैसे ही ये बात स्कूल अथॉरिटीज़ तक पहुंची तो तुरंत अकाउंट को डिसएबल कराया गया।
#5
इस घटना के प्रिंसिपल ने सभी लोगों को ये लैटर भेजा है, जिसमें उन्होंने उस अकाउंट से प्राप्त किसी भे मैसेज को तुरंत डिलीट कर देने की गुज़ारिश की है।
#6
स्कूल के इस लैटर में कहा गया है कि स्कूल ने इसके खिलाफ एक मेसा पुलिस डिपार्टमेंट एक रिपोर्ट भी दर्ज करा दी है।


Click it and Unblock the Notifications







