Home
News

5 पॉपुलर एंड्रायड स्‍टूडेंट्स एप्‍लीकेशन

भागदौड़ भरी लाइफ में किसी के पास टाइम नहीं हैं फिर वो चाहे कोई काम करता हो या फिर पढ़ाई। आजकल कालेज और स्‍कूलों में किताबों का साइज इतना बढ़ गया है कि उन्‍हें कैरी करने में पसीने छूट जाते हैं। लेकिन अब आप अपने जरूरत के नोट्स और पढ़ाई से जुड़ी दूसरी ढेरों जानकारियां बस एक क्लिक से पा सकते हैं। गूगल प्‍ले स्‍टोर में कई ऐसी एप्‍लीकेशन मौजूद हैं जिनकी मदद से आप अपनी पढ़ाई से जुड़ी ढेरों जानकारिया कभी भी कहीं भी ले सकते हैं। हिन्‍दी गिजबोट आज आपको 5 ऐसी एंड्रायड एप्‍लीकेशन के बारे में बताएगा जिन्‍हें आप अपने एंड्रायड मोबाइल में डाउनलोड गूगल प्‍ले से डाउनलोड कर सकते हैं।

विकीड्रायड फॉर विकीपीडिया

विकीड्रायड फॉर विकीपीडिया

इस समय वीकीपीडिया किसी भी इंफार्मेशन के लिए सबसे अच्‍छा जरिया माना जाता है। अब आप अपने एंड्रायड फोन में विकीड्रायड फॉर विकीपीडिया एप्‍लीकेशन डाउनलोड कर किसी भी चीज से जुड़ी जानकारी पल भर में ले सकते हैं। विकीपीडिया में दिए गए लेखों को फोन में आसानी से पढ़ा जा सकता है। (फ्री डाउनलोड)

मरियम वेबमास्‍टर डिशनरी

मरियम वेबमास्‍टर डिशनरी

किसी भी विषय में कोई शब्‍द न समझ न आ रहा हो तो उसके लिए हम झट से डिशनरी उठा लेते हैं। मरियम वेबमास्‍टर डिशनरी को आप अपने एंड्रायड फोन में फ्री डाउनलोड कर सकते हैं। मरियम वेबमास्‍टर डिशनरी में ढेर सारे शब्‍दों का डेटा बेस दिया गया है। इसके अलावा आप एप्‍लीकेशन में वॉयस सर्च की मदद से वर्ड सर्च कर सकते हैं। (फ्री डाउनलोड)

मैथ फार्मूलरी

मैथ फार्मूलरी

अगर आप मैथमेटिक के शौकीन है और बड़े होकर इंजीनियर बनने का सपना देख रहें हैं तो मैथ फार्मूलरी एप्‍लीकेशन को अपने एंड्रायड फोन में डाउनलोड कर कठिन सवालों का पलभर में हल कर सकते हैं। एप्‍लीकेशन में एलजेब्ररा, जियोमेट्री, टिग्रोमेटिक और कई मैथ फार्मूले दिए गए हैं। (फ्री डाउनलोड)

एवरनोट एप्‍लीकेशन

एवरनोट एप्‍लीकेशन

वैसे तो एवरनोट का पीसी वर्जन काफी पॉपुलर हैं लेकिन अब इसे आप अपने एंड्रायड फोन में भी प्रयोग कर सकते हैं। एवरनोट की मदद से आप अपने फोन में ढेर सारे नोट्स सेव कर सकते हैं जिन्‍हें कभी भी पढ़ा जा सकता है। इसके अलावा एवरनोट में इमेज, ऑडियो भी सेव किए जा सकते हैं। (फ्री डाउनलोड)

मॉय स्‍टूडेंट बजट प्‍लानर

मॉय स्‍टूडेंट बजट प्‍लानर

क्‍या कालेज की पॉकेट मनी खत्‍म हो जाती है और आपको पता नहीं चलता मॉय स्‍टूडेंट बजट प्‍लानर की मदद से आप अपने खर्चो पर नजर रख सकते हैं। इस एप्‍लीकेशन में आप अपने खाने पीने की आदतों पर नजर रख सकते हैं। जिससे आपका खर्च बजट के अंदर ही रहेगा। (फ्री डाउनलोड)

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X