8,000 रुपए में लावा उतारेगा किट-कैट एंड्रायड स्मार्टफोन
घरेलू स्मार्टफोन मेकर कंपनी लावा जल्द नया एंड्रायड किटकैट स्मार्टफोन लांच करने जा रही है। लावा नए फोन को आईरिस X1 के नाम से 8,000 रुपए में उतारेगी जो इस समय किटकैट ओएस पर रन करने वाले स्मार्टफोनों को कड़ी टक्कर दे सकता है। फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो हाई क्वालिटी की फोटो कैपचरिंग करता है, इसके अलावा आईरिस एक्स 1 में 4.5 इंच की स्क्रीन दी गई है।
इसके अलावा एंड्रायड 4.4.2 पर रन करने वाले नए फोन में कई दूसरे फीचर दिए गए हैं। लावा ने अभी अपने नए फोन की लांच डेट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन अगले कुछ दिनों में फोन बाजार में उतार दिया जाएगा।

इस समय बाजार में नेक्सस 5, मोटो जी, कार्बन टाइटेनियम हेक्सा और मोटो एक्स जैसे फोन हैं जिसमें एंड्रायड का किट कैट ओएस दिया गया है।
पिछले कुछ दिनों के अंदर मार्केट में 12 हजार के अंदर कई स्मार्टफोन लांच हुए है जिसमें नोकिया का 630 और मोटो जी एक है। अब देखना ये हैं कि लावा का नया आईरिस एक्स 1 बाजार में कितना पसंद किया जाता है। वैसे इससे पहले लावा आईरिस सीरीज़ के अंदर 450 हैंडसेट 7,999 रुपए में लांच कर चुकी है जिसमें ड्युल सिम सपोर्ट दिया गया था।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications