Apple Music में सब्सक्रिप्शन रेट में हुई कटौती, अब सस्ते में सुुनिए गाना
Apple ने अपनी म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस 'एप्पल म्यूजिक' को जून 2015 को लॉन्च किया था। यह ऐप काफी ज्यादा फेमस है। जिसका इस्तेमाल काफी लोग कर रहे हैं। कंपनी ने उसी साल इस सर्विस को अपने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी पेश किया था क्योंकि यह सर्विस एप्पल के खुद के स्मार्टफोन और कंप्यूटर प्लेटफॉर्म पर बाधित थी।

बता दें, अब कंपनी ने अपनी इस सर्विस की कीमत में कटौती कर दी है। कंपनी अपनी सर्विस की कीमत में कटौती करके Spotify और YouTube Music को टक्कर देना चाहती है। जिन्हें कुछ समय पहले ही भारत में लॉन्च किया गया है।
इतनी भरनी होगी रकम
एप्पल कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए बताया कि अब Apple Music की सब्सक्रिप्शन को 99 रुपये प्रति माह के शुल्क पर पाया जा सकेगा। वहीं अगल यूजर इस सर्विस का फैमली प्लान लेते हैं तो यह प्लान 149 रुपये प्रति माह के शुल्क पर दिया जाएगा। कंपनी ने छात्रों के लिए इस सर्विस को डिस्काउंटेड कीमत के साथ पेश किया है। जिसमें छात्रों को महीने के 49 रुपये देने होंगे। कटौती से पहले एप्पल ने अपनी इस सर्विस में फैमली प्लान 190 रुपये में पेश किया था।
बता दें, यूजर्स इस सर्विस को तीन महीनों के लिए फ्री में ट्राई भी कर सकते हैं। जो एक प्लस पॉइंट है। इस सर्विस की मयूजिक ऐप के दुनिया भर में 54 मिलियन यानी 5 करोड़ 40 लाख यूजर्स हैं। वहीं, ऐप में सब्सक्राइबर्स को 14 लोकलाइज्ड रेडियो स्टेशन पेश कराए जा रहे हैं। जिसमें Zee Music, T series, YRF, Saregama, Universal, Sony Music जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications