Home
News

Google Chrome में आ रहा ऐसा फीचर, अनपढ़ लोगों को भी देगा अंग्रेजी भाषा समझने की पावर

Google हमेशा अपने यूजर्स की समस्याओं का समाधान खोजने का हर संभंव प्रयास करता है। अब गूगल भाषा की बंदिशों को खत्म करने पर काम कर रहा है, ताकि लोगों को भाषाओं से जुड़ी समस्या का सामना ना करें। अब कंपनी Google Chrome में नया फीचर ऐड करने जा रही है।

Google Chrome में आने वाला यह फीचर अनपढ़ लोगों को अंग्रेजी को अच्छे से समझने में मदद करेगा। कहने का मतलब यह है कि अब लोगों को अंग्रेजी भाषा काल के रूप में नजर नहीं आएगी। कंपनी जल्द ही इस फीचर को सभी के लिए रोलआउट करेगी।

Google Chrome का नया फीचर बनेगा अनपढ़ लोगों के लिए वरदान

क्या है Google Chrome का नया फीचर

कंपनी अपने यूजर्स के लिए एक खास फीचर लेकर आ रही है, जो कि अनपढ़ लोगों की मदद करेगा। Google की ओर से एक नया फीचर Listen to this page रोलआउट किया जा रहा है। यह फीचर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए आएगा। यह फीचर यूजर्स को किसी भी वेब पेज को अपनी पसंद की भाषा में सुनने की परमिशन देगा। इस फीचर को काफी हैंडफ्री एक्सपीरियंस माना जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, यह फीचर बहुत जल्द ही यूजर्स के लिए उपलब्ध हो सकेगा।

Listen to this page के लाभ

कंपनी की ओर से नए फीचर को हेल्प पेज के जरिए उपबल्ध कराया जाएगा। यह फीचर लोगों को सीधें किसी भी आर्टिकल को वेबसाइट से सीधे सुनने में सक्षम बनाएगा। साथ ही इसमें कई प्लेबैक कंट्रोल दिए जाएंगे। इस फीचर की मदद से यूजर्स उस आर्टिकल को पढ़ते हुए अपनी सुविधा के मुताबिक आर्टिकल को प्ले और पॉज कर सकेंगे।

इसी के साथ ही यूजर्स पूरे आर्टिकल को अपनी भाषा में बदलने की भी इजाजत होगी और उसे सुना भी जा सकेगा। यह फीचर उन लोगों के लिए बेहद काम का हो सकता है, जिन्हें पढ़ना नहीं आता है। इस फीचर में इस तरह की भी सुविधा दी जा रही है कि आप आर्टिकल को कितनी स्पीड के साथ सुनना चाहते हैं।

इसमें पॉज का भी ऑप्शन भी होगा, जो कि आपको किस जगह रुकना है, इसमें मदद करेगा। इन सब के अलावा आपको किस आवाज में आर्टिकल को सुनना है, यह भी सुविधा मिलेगी और आप इसमें टेक्स्ट को हाइलाइट एवं ऑटो स्क्रॉल भी कर सकेंगे।

कितनी भाषाओं को सपोर्ट करेगा फीचर

बता दें कि यह फीचर हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, अरैबिक, चाइनीज, फ्रेंच, जर्मन, इंडोनेशिया, जापान, पुर्तगाल, रूस और स्पेनिश लैंग्वेज को सपोर्ट करेगा।

सभी वेब पेज के लिए उपलब्ध नहीं होगा फीचर

Listen to this page फीचर सभी वेब पेज के लिए उपलब्ध नहीं होगा। अगर एक वेबसाइट इस फीचर को सपोर्ट नहीं करती है, तो यह थ्री डॉट मेन्यू में नजर आएगा।

कैसे कर सकेंगे इस फीचर का इस्तेमाल

  • Listen to this page फीचर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले एंड्रॉयड डिवाइस में Google Chrome ओपन करना होगा।
  • इसके बाद जिस पेज को सुनना चाहते हैं, उसे नेविगेट करना होगा।
  • इसके बाद थ्री डॉट मेन्यू पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद Listen to this page ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा। इस प्रोसेस के बाद आप इस फीचर का इस्तेमाल कर सकेंगे।
 
Best Mobiles in India

English summary
Such a feature is coming in Google Chrome, it will give the power to understand English language to even illiterate people
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X