Home
News

जर्मनी में रोबोट को मिलेगी छुट्टी, कानपुर के सबस्टेशन पर इंस्पेक्शन करेंगे रोबोट

By Roith

जिन लोगों को संडे भी ऑफिस जाना पड़ता है उनके लिए ये खबर थोड़ी दुख भरी हो सकती है, दरअसल जर्मनी के कोर्ट में एक ऐसा ऑर्डर पास किया गया है जिससे दुनिया का हर रोबोट खुश होगा, जर्मन के कोर्ट ने कहा है अब से संडे के दिन कोई भी रोबोट काम नहीं करेगा यानी संडे को उनकी छुट्टी होगी। ये आदेश 1919 में बने जर्मनी के संविधान के आधार पर दिया गया है जिसमें कहा गया है जो लोग व्‍यवसाय करते है उन्‍हें संडे के दिन छुट्टी लेने के अधिकार है।

जर्मनी में इसका क्‍या असर होगा

भारत में भले ही सुपरमार्केट या फिर जनरल स्‍टोर्स में रोबोट का प्रयोग न होता हो लेकिन जर्मनी के सुपरमार्केट और स्‍टोर्स में रोबोट काफी काम संभालते है, Tegut इसी तरह के स्‍टोर्स की एक बड़ी चैन है जिसके पास कुल 40 स्‍टोर्स है कंपनी इन सभी स्‍टोर को रोबोट की मदद से ऑटोमेड करने पर विचार कर रही है। सर्विस सेक्‍टर यूनियन के साथ एक कानूनी विवाद के चलते कंपनी का कहना है लगातार स्‍टोर खोलने से इंसानी कामगारों पर गलत असर पड़ता है जिसकी वजह से उन्‍हें ऐसा कदम उठाना पड़ रहा है।

रोबोट को मिलेगी छुट्टी, सबस्टेशन पर इंस्पेक्शन करेंगे रोबोट

कानपुर के सबस्टेशन पर इंस्पेक्शन करेंगे रोबोट

वहीं रोबोट से जुड़ी दूसरी खबर कानपुर से है जहां के सब स्‍टेशन में जल्‍द रोबोट इंस्पेक्शन करेंगे जी हां आपने सही सुना दरअसल कानपुर इलेक्ट्रिक सिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड (केस्को) ने कानपुर आईआईटी के साथ एक करार किया है जिसके तहत भविष्‍य में कानपुर के 90 से ज्‍यादा सब स्‍टेशनों में आईआईटी कानपुर के बनाए रोबोट काम संभालेंगे। फिलहाल इस काम के लिए जो रोबोट तैयार किए गए हैं उनका परिक्षण चल रहा है, रोबोट की मदद से केस्को को बिजली के फाल्‍ट पकड़ने में काफी आसानी होगी खासकर गर्मियों के मौसम में जब लोड काफी बड़ जाता है ऐसे में ये रोबोट बिजली कर्मचारियों के काम को आसान बना देंगे।

कानपुर आईआईटी को केस्‍को के लिए रोबोट बनाने में कुल 2 साल का समय लग गया फिलहाल ये टेस्‍टिंग फेज में है लेकिन जल्‍द टेस्‍टिंग के बाद इसमें जो भी बदलाव करने है उसे पूरा करके केस्‍को के काम में लगा दिया जाएगा। वहीं कीमत की बात करें तो इन रोबोट को बनाने में कुल 1 करोड़ रु का खर्च आया।

 
Best Mobiles in India

English summary
While retail robots in Germany will get Sundays off respecting workers' rights, IIT Kanpur has developed India's first robot to detect faults in substations on weekly holidays.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X