Sunita Williams घर वापसी को तैयार; नौ महीने स्पेस में रहने के बाद धरती पर लौटेंगी NASA की योद्धा
Sunita Williams Return: आज NASA की जानी-मानी एस्ट्रोनॉट Sunita Williams धरती पर वापस लौट रही हैं। भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट विलियम्स के साथ उनके टीम के अन्य लोग भी वापस आ रहे हैं, जिसमें बुच विलमोर, निक हेग और रूसी कॉस्मोनॉट अलेक्जेंडर गोर्बुनोव शामिल हैं। बता दें कि ये टीम पिछले नौ महीनों से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर थी।
जानकारी के लिए बता दें कि ये मिशन केवल 7 दिन का होने वाला था, लेकिन कुछ कारणों से इसमें बदलाव किया गया है और यह नौ महीने का हो गया। आइए इसके बारे में जानते हैं।

क्यों बदली गई वापसी की तारीख?
नासा ने मौसम और समुद्र की स्थितियों का मूल्यांकन किया, जिसके बाद सुरक्षित लैंडिंग के लिए वापसी की तारीख को बदल दिया।
हालांकि यह मिशन सात दिनों के लिए तय किया गया था, लेकिन बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी खामियों के कारण दल को ISS पर ज्यादा समय बिताना पड़ा।
मीडिया रिपोर्ट बताती हैं कि इन तकनीकी खामियों में प्रोपल्शन सिस्टम में खराबी और हीलियम लीक जैसी दिक्कतें भी शामिल थीं। ऐसे में इस स्थिति में क्राफ्ट को वापसी के लिए इस्तेमाल करना सही विचार नहीं होता।
इस स्पेसक्राफ्ट में वापस लौटेंगी विलियम्स
- नासा ने ट्वीट के जरिए बताया कि विलियम्स के साथ अन्य एस्ट्रोनॉट्स की वापसी SpaceX Crew Dragon कैप्सूल से होगी।
- ये कैप्सूल को बीते रविवार को ISS पर पहुंचा, जिसमें एक नई टीम शामिल थी। ये टीम पुरानी टीम की जगह लेने के लिए स्पेस स्टेशन पहुंची है।
- नई टीम को नासा ने 15 मार्च 2025 को फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए स्पेस स्टेशन पहुंचाया। इस मिशन को Crew-10 मिशन लॉन्च कहा जा रहा है।
- इसके बाद विलियम्स और उनकी टीम Crew Dragon कैप्सूल के जरिए पृथ्वी की यात्रा पर निकलेंगी।
क्या है शेड्यूल?
- शेड्यूल की बात करें तो इसकी शुरुआत सोमवार से ही हो गई है। सोमवार शाम को Crew Dragon कैप्सूल का हैच बंद कर दिया गया।
- इसके बाद सोमवार देर रात कैप्सूल ने ISS से अनडॉक किया और धरती की दिशा में यात्रा शुरू कर दी गई।
- जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम 5:57 PM EDT (भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 3:27 बजे) कैप्सूल फ्लोरिडा के तट पर समुद्र में लैंड करेगा।
- विलियम्स और उनका दल फ्लोरिडा के तट पर समुद्र में स्प्लैशडाउन करेंगे। लैंडिंग के बाद उन्हें नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर, ह्यूस्टन, टेक्सास ले जाया जाएगा।
- यहां, सभी एस्ट्रोनॉट्स की मेडिकल जांच, पोस्ट-मिशन ब्रीफिंग होगी और उनकी रिकवरी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
कहां देखे लाइव स्ट्रीमिंग?
- अगर आप सुनीता विलियम्स की वापसी को लाइव देखना चाहते हैं तो नासा के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जा सकते हैं।
- इस पर आपको सोमवार को अनडॉकिंग और मंगलवार को स्प्लैशडाउन तक की सारी जानकारी मिलेगी।
- हालांकि वापसी के बाद इन एस्ट्रोनॉट्स को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
- काफी लंबे समय तक स्पेस में जीरो ग्रैविटी में रहने के कारण उनके शरीर में अचानक कई प्रभाव दिखेंगे।
- ऐसे में मांसपेशियों की कमजोरी, बोन डेंसिटी में कमी और कई बदलाव दिख सकते हैं, जिससे उन्हें चलने-फिरने में और पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण में ढलने में समय लग सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








