सनी लियोन का नंबर जानकर सैकड़ों लोगों ने किया कॉल, परेशान हो गया दिल्ली का लड़का
आजकल देश-विदेश के लोगों को बॉलीवुड की एक बेहद खूबसूरत अभिनेत्री सनी लियोन का एक फोन नंबर मिल गया है। बस फिर क्या, अगर किसी को सनी लियोन का नंबर मिल जाए तो क्या वो सनी लियोन से बात करने की कोशिश नहीं करेगा। ऐसा ही हो रहा है। जिन-जिन को भी सनी लियोन का फोन नंबर मिल रहा है वो सभी उनसे बात करने के लिए फोन पर फोन करें जा रहे हैं लेकिन कोई भी सनी से बात नहीं कर पा रहा है।

अब आप सोच रहे होंगे कि सनी का मोबाइल नंबर इतने सारे आम लोगों के पास कैसे पहुंच गया। दरअसल पिछले शुक्रवार को दिलजीत दोसांझ और कृति सेनन की एक फिल्म 'अर्जुन पटियाला' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सनी लियोन का भी एक सीन है। फिल्म के उस सीन में सनी लियोन फुकरे मूवी में फेमस चूचे का रोल करने वाले अभिनेता वरुण शर्मा को अपना मोबाइल नंबर देती है।
सनी लियोन का गलत नंबर वायरल
इस सीन को देखने के बाद दुनियाभर के हजारों लोगों को लगा कि सनी ने जो नंबर फिल्म सीन में बताया है, वो उनका पर्सनल नंबर है और लोगों ने उस नंबर हजारों कॉल करना शुरू कर दिया। लोग सनी लियोन से बात तो नहीं कर पाए लेकिन मुफ्त में उस नंबर के असली मालिक दिल्ली के पुनित अग्रवाल परेशान हो गए। असल में फिल्म सीन में सनी ने जो नंबर वरुण को दिया वो दिल्ली में रहने वाले पुनित अग्रवाल का है।
फिल्म देखने के बाद इंडिया, इंडोनेशिया, न्यूजीलैंड समेत दुनियाभर से लोग सनी से बात करने के लिए इस नंबर पर फोन करने लगे और परेशान बेचार पुनित हो गए। पुनित ने हद से ज्यादा फोन कॉल्स आने के बाद इस बात की शिकायत दिल्ली के मौर्या एन्क्लेव थाने में की। उन्होंने इसके लिए बकायदा मौर्या एन्क्लेव थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने भी इस बात को हल्के में ले लिया। जिसकी वजह से पुनित के पास लगातार कॉल्स आ रहे हैं।
पुनित को दुनियाभर आए कॉल्स
पुनित ने एएनआई से बात करते हुए बताया कि फिल्म रिलीज होने के बाद उसके दोस्तों ने उसे फोन करके सनी लियोन से बात कराने को कहा। ऐसा सुनकर पुनित को कुछ समझ में नहीं आया तो उसके दोस्त हंसने लगे। पुनित के पास एक के बाद एक उसके 10-12 दोस्तों के फोन आ गए जिन्होंने उसे बताया कि उसका नंबर फिल्म में सनी लियोन ने बताया है, जिससे वो फेमस हो गया है।

पुनित ने फिल्म का सीन देखा जिसमें सनी उनका नंबर बता रही है। इसके बाद पुनित के पास 31 जुलाई तक ही करीब 500 से भी ज्यादा बार कॉल्स आ चुके हैं, जिसमें लोग सनी लियोन से बात कराने को कहते हैं। पुनित ने बताया कि फोन करने वाले लोग पहले उससे प्यार से बात करते हैं लेकिन जैसे ही उन्हें पता चलता है कि नंबर सनी का नहीं है तो वो भड़क जाते हैं और फिर गाली गलोज तक करने लगते हैं।
सेंसर बोर्ड ने की गलती
कुछ लोग बोलते हैं कि वो सनी से बात कराने के लिए पैसे भी देने को तैयार हैं। पुनित ने बताया कि कई लोग ऐसे भी है जो उनसे भी और सनी के लिए भी काफी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं जो वो कैमरे पर बता भी नहीं सकते हैं। पुनित ने बताया कि इस घटना से उन्हें काफी परेशानी हो गई है। लोग उनका मजाक बनाते हैं और उनके कई रिश्तेदार, दोस्त भी उन्हें गलत नजरिये से देखने लगे हैं। उन्हें सेंसर बोर्ड के प्रति भी नाराजगी जताई है।
बहराल सेंसर बोर्ड के प्रति नाराजगी तो जाहिर सी बात है। किसी भी फिल्म के रिलीज होने से पहले सेंसर बोर्ड उसके हरेक सीन की जांच करता है जिससे देश के किसी व्यक्ति को कोई परेशानी ना हो। ऐसे में किसी इंसान का चालू पर्सनल कॉन्टेक्ट नंबर सीन में बोलने की इजाजत कैसे मिल गई। पुनित को हो रही परेशानी का जिम्मेदार कौन है और उस परेशानी का समधान कौन करेगा।


Click it and Unblock the Notifications