ट्विटर पर छाई सनी लियॉन, बॉलीवुड भी हुआ सनी का कायल!
हाल ही में सनी लियॉन ने एक चैनल पर अपना इंटरव्यू दिया। सनी का यह इंटरव्यू न्यूज़ एंकर व वरिश पत्रकार भूपेन्द्र चौबे ने लिया। इंटरव्यू में भूपेन्द्र ने सनी से कई सारे अनुचित सवाल किए। जब उन्हें अपने तरह का जवाब नहीं मिला तब भी वह थके नहीं और घुमा फिर कर सवाल करने लगे। लेकिन सनी ने भी बढ़ी ही ख़ूबसूरती से उन सवालों का जवाब दिया। सनी के इस शालीन और बखूबी से जवाब देने के अंदाज से पूरा बॉलीवुड उनका कायल हो गया और देखते ही देखते सोशल साईट ट्विटर पर अभिनेत्री सनी लियॉन ट्रेंड करने लगी।
पढ़ें: रिव्यू में देखें क्या वाकई 'धरती का सबसे पावरफुल फोन' है यू यूटोपिया..!
दरअसल भूपेन्द्र ने सनी से जो सवाल किए उनसे सनी कुछ असहज तो जरुर हुई लेकिन उन्होंने इंटरव्यू जारी रखा। इंटरव्यू में सनी से किए सवाल व उनके जवाब कुछ इस तरह हैं।
सवाल- आपने पास्ट में जो गलतियां की हैं उसे हटाना चाहेंगी (पोर्न फिल्मों में काम) ?
जवाब- नहीं, मैं ने जो किया है वही 100 फीसदी करना चाहूंगी। मुझे किसी भी चीज का पछतावा नहीं है। मैं ने पास्ट में जो किया है उसी वजह से आज आपके सामने बैठी हूं।
सवाल- आप आमिर खान के साथ कम करना चाहती हैं लेकिन पोर्न इंडस्ट्री में काम करने की वजह से आज आमिर जैसे बड़े सितारे आपके साथ काम नहीं करना चाहते। क्या आप अपनी इमेज से खुश नहीं हैं?
जवाब- ये बात मुझे परेशान नहीं करती हैं। मैं आमिर की फैन हूं और उनकी फिल्में देखती हूं। आज नहीं तो कल मुझे बड़े सितारों के साथ कम करने का मौका जरुर मिलेगा।
सवाल- खबर थी कि कपिल शर्मा आपके साथ अपना शो करने में असहज थे, उन्हीं लगा था कि यह फैमिली शो है और आप उस इमेज में फिट नहीं होती हैं, आपको क्या लगता है?
जवाब- अगर ऐसा होता तो में कपिल के शो में मुझ इतनी बार नहीं बुलाया होता।
ऐसे कई सारे सवाल सनी से पूछे गए हैं जिसका जवाब सनी ने बगैर आपा खोए दिया है। सनी से यह भी पूछा गया कि क्या सनी लियोनी की वजह से इंडिया में पोर्न देखने का दर बढ़ा है?
भले इस पर सनी ने कुछ नहीं कहा लेकिन बॉलीवुड ने सनी के सपोर्ट में कई ट्वीट किए, अनिल कपूर ने कहा कि वह उनके फैन हैं, तो अनुष्का ने कहा वह साहसी हैं। देखिए ये ट्वीट-
बॉलीवुड हुआ सनी का कायल
दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने इस इंटरव्यू के बाद सनी का सपोर्ट करते हुए ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की और कहा कि मैं तुम्हारा फैन हूं।
अनुष्का शर्मा
अनुष्का ने इस इंटरव्यू पर अपने विचार रखते हुए कहा कि लगता है पत्रकार महिलाओं का सम्मान करना नहीं आता।
अलिया भट्ट व दिया मिर्जा
अलिया ने ट्वीट कर कहा ये कोई इंटरव्यू नहीं है। दिया ने भी ट्वीट करते हुए कहा कि पत्रकार 20 मिनट तक घुमा फिर कर एक ही सवाल करता रहा जब तक कि उसे अपने तरह का जवाब नहीं मिला।
ईशा गुप्ता
ईशा ट्वीट कर सनी को किया सपोर्ट।
श्रुति हसन
अभिनेत्री श्रुति हसन ने सनी को ट्वीट कर कहा वेल डन!
वरुण धवन व ऋषि कपूर
वरुण धवन और ऋषि कपूर ने भी सनी के सपोर्ट में ट्वीट किए।
सनी लियॉन
सभी के ट्वीट पढ़ कर सनी थोड़ी भावुक हो गई, सनी ने सीधे सेट से ही यह विडियो मेसेज सबको दिया और सभी का धन्यवाद किया।
अन्य टेक न्यूज़
हिंदी गिज़बॉट
टेक्नोलॉजी से जुड़ी ख़बरों के लिए पढ़ें हिंदी गिज़बॉट व लाइक करें हमारा फेसबुक पेज


Click it and Unblock the Notifications