Home
News

मप्र में सुपर कम्प्यूटर लैब बनने के आसार

By Rahul

मध्यप्रदेश में निवेश के लिए निवेशकों में खासा उत्साह है और वे सामने भी आ रहे हैं। न्यूयार्क के कोल ग्रुप सुपर कम्प्यूटर लैब स्थापित करने और सिम्बॉयसिस समूह राज्य में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने के इच्छुक हैं।

निवेशकों से नियमित मुलाकात के क्रम में सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सिम्बॉयसिस समूह की डॉ. स्वाति मजूमदार और कोल ग्रुप न्यूयार्क के राजीव कोल से मिले। सिम्बॉयसिस समूह की ओर से डॉ. स्वाति ने इंदौर में दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने तथा कोल ग्रुप की ओर से राजीव कोल ने प्रदेश में सुपर कम्प्यूटर लैब स्थापित करने का प्रस्ताव दिया।

पढ़ें: बढ़ रहा डिजिटल डॉक्टर पर भरोसा

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में युवाओं के कौशल उन्नयन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने दोनों प्रस्ताव के समय सीमा में परीक्षण का निर्देश दिया। बताया गया कि सिम्बॉयसिस समूह इंदौर में 80 करोड़ के निवेश के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करना चाहता है। इनमें उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप विशेषज्ञ प्रशिक्षण दिया

मप्र में सुपर कम्प्यूटर लैब बनने के आसार

जाएगा। इसमें एक केंद्र सीमेंस कंपनी तथा दूसरा केंद्र ल्यूकस जर्मनी के सहयोग से बनाया जाएगा। समूह द्वारा इंदौर में 100 करोड़ के निवेश से विश्वविद्यालय स्थापित किया जा रहा है। कोल समूह द्वारा दिए गए प्रस्ताव के अनुसार, सुपर कम्प्यूटर लैब देश में इस तरह की पहली लैब रहेगी। विश्व में इस तरह के लैब अमेरिका और चीन में हैं। प्रस्ताव के मुताबिक, कोल समूह लैब तैयार कराएगा और इसका प्रबंधन करेगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X