ब्राजील के हैकर्स ने सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट की हैक
सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट गुरुवार को ठप हो गई। इस बीच खबरें आईं कि ब्राजील के हैकरों ने इस वेबसाइट को निशाना बनाया है।
सुप्रीमकोर्टऑफइंडिया डॉट निक डॉट इन के होम पेज पर 'साइट अंडर मेंटेनेंस' का संदेश दिखाई दिया। सरकार के राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा चलाई जाने वाली वेबसाइट के पेज पर अन्य संदेश 'साइट पहुंच से बाहर है' दिखाई दिया।

एनआईसी ने ई-गर्वनेंस ऐप बनाया है। इससे पहले साइट पर एक त्रुटि संदेश 'एरर सॉकेट नॉट कनेक्टेड' दिखाई दे रहा था, जिसका मतलब है कि साइट एक डोमेन नाम की सिस्टम त्रुटि का सामना कर रही है।
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा न्यायाधीश बी.एच. लोया की मौत के मामले में स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिका खारिज करने के 30 मिनट बाद ही वेबसाइट डाउन हो गई। इसके बाद वेबसाइट की तस्वीरें खींची गई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं।
हालांकि ऐसा दर्शाया जा रहा है कि साइट को ब्राजील के हैकरों की टीम द्वारा निशाना बनाया गया है। एनआईसी अधिकारियों ने इस मामले पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब सरकारी वेबसाइट हैकिंग का मामला सामने आया हो। इससे पहले 6 अप्रैल को रक्षा मंत्रायल की वेबसाइट भी हैक हुई थी। बाद में कहा गया कि वेबसाइट हैक नहीं हुआ थी बल्कि तकनीकी खामियों के चलते डाउन हो गई थी।

न्यायमूर्ति बीएच लोया की मौत की स्वतंत्र जांच मांगने के लिए याचिका खारिज करने के 30 मिनट बाद सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट चली गई।


Click it and Unblock the Notifications