Home
News

अगर रिव्यू देखकर करते हैं ऑनलाइन शॉपिंग, तो हो जाएं सतर्क

By Neha

पूरी दुनिया में इस समय ऑनलाइन शॉपिंग का ट्रेंड बढ़ रहा है। क्या आप भी मार्केट जाकर खरीदारी करने जगह ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करते हैं? अगर हां, तो क्या ऑनलाइ शॉपिंग करते समय आप भी एक बार रिव्यू जरूर देख लेते हैं ?

अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो यहां हम आपको जो बता रहे हैं, वो आपके लिए जानना बेहद जरूरी है। हाल ही में सामने आई सर्वे रिपोर्ट में कहा गया कि ज्यादातर वेबसाइट पर प्रॉडक्ट का रिव्यू वास्तविक प्रॉडक्ट से काफी अलग होता है। यानी की शॉपिंग करते समय प्रॉडक्ट के रिव्यू पर आंखें बंद करके यकीन नहीं किया जा सकता है।

अगर रिव्यू देखकर करते हैं ऑनलाइन शॉपिंग, तो हो जाएं सतर्क

अगर आपको लगता है कि किसी वेबसाइट पर प्रॉडक्ट के बारे में दी गई जानकारी और रिव्यू सही होता है, तो 62% लोगों का कहना था कि दी गई जानकारी सही नहीं होती है। ऑनलाइन सर्वे कराने वाली वेबसाइट लोकलसर्किल्स के एक सर्वे ने 18000 लोगों से ऑनलाइन शॉपिंग के अनुभव और विचार को लेकर कुछ सवाल किए गए।

इस सर्वे में शामिल लोगों से पहला सवाल था कि क्या उन्हें लगता है कि ई-कॉमर्स साइट पर दिए गए रिव्यू प्रोडक्ट से अलग होते हैं ? इसका जवाब आपको हैरान कर सकता है, जिसमें 62% लोगों ने माना कि असली प्रॉडक्ट और प्रॉडक्ट का रिव्यू काफी अलग होते हैं। वहीं, सिर्फ 27% लोगों की कहना था कि रिव्यू और असली प्रोडक्ट में अंतर नहीं होता है।

अगर आप साइट पर दिए गए इन रिव्यू पर यकीन करते हैं, तो दूसरा सवाल आपके लिए भी है, जिसमें सर्वे में शामिल लोगों से दूसरा सवाल था कि क्या आप ई-कॉमर्स वेबसाइट के प्रॉडक्ट रिव्यू पर भरोसा करते हैं ? इस पर 31 परसेंट लोगों ने हां में जवाब देते हुए कहा कि वह इन रिव्यू पर भरोसा करते हैं। जबकि 56 फीसदी लोगों ने भरोसा करने से इंकार कर दिया।

तीसरा सवाल था क्या कभी आप की दी गई खराब रेटिंग ई-कॉमर्स वेबसाइट ने नहीं दिखाई? है इस पर 34 फीसदी लोगों ने हां और 30 फीसदी लोगों का जवाब नहीं में दिया। चौथा सवाल था कि क्या कभी ई-कॉमर्स वेबसाइट की रेटिंग पर भरोसा करते हैं? इस पर 22 फीसदी लोगों ने हां कहा जबकि 65 फीसदी लोगों का जवाब नहीं में था।

पांचवां और सबसे जरूरी सवाल था कि क्या ई-कॉमर्स वेबसाइट पर फेक रिव्यू सामान्य बात हो चुकी है ? इस पर 72 परसेंट लोगों ने कहा कि फेक रिव्यू का होना आम बात है, वहीं सिर्फ 10 परसेंट लोगों ने इसका जवाब न में दिया।

 
Best Mobiles in India

English summary
Survey report on fake Reviews On Online Shopping Websites. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X