Home
News

Dil Bechara Trailer रिलीज होते ही बना ट्रेंड नंबर 1, जानिए सुशांत के आखिरी फिल्म की बात

By Gizbot Bureau

सुशांत सिंह राजपूत की अगली और आखिरी फिल्म Dil Bechara का ट्रेलर Disney+ Hotstar पर रिलीज किया गया है। ये ट्रेलर इस वक्त ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर है और ये सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेलर के रिलीज होते ही ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आपको बता दें कि सुशांत की इस फिल्म को 24 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा और इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म Disney+ Hotstar पर रिलीज किया जाएगा।

सुंशात ने 14 जून को किया सुसाइड

सुंशात ने 14 जून को किया सुसाइड

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके सुसाइड की ख़बर सुनकर पूरी दुनिया चौंक गई और अभी तक लोगों को समझ नहीं आया है कि आखिर सुशांत सिंह राजपूत ने अपने अच्छी-खासी जिंदगी को इस तरह से खत्म क्यों किया।

नेपोटिज़्म या कुछ और

सुशांत के सुसाइड के बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि क्या ये एक सच में सिर्फ सुसाइड था या फिर किसी ने सुशांत को सुसाइड करने के लिए मजबूर किया। सुशांत के परिवार वाले और फैन्स इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं और सुशांत के सुसाइड की वजह बॉलीवुड की नेपोटिज़्म को बता रहे हैं।

आखिरी फिल्म का इंतजार

आखिरी फिल्म का इंतजार

बहराल, सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन सोशल मीडिया पर वो आज भी वायरल हो रहे हैं। उनकी आखिरी फिल्म Dil Bechara का इंतजार उनके फैन्स ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया कर रही है कि आखिर उस अपनी अंतिम फिल्म से सुशांत ने लोगों को क्या संदेश दिया है। इस वजह से लोग इस फिल्म के ट्रेलर का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जो कल रात में खत्म हो गया।

ट्रेलर हुआ रिलीज़

ट्रेलर हुआ रिलीज़

Dil Bechara का ट्रेलर रिलीज हुआ और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो गया और अभी भी हो ही रहा है। इस फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो उसमें एक लड़का और एक लड़की की प्रेम कहानी दिखाई गई है, जिसमें उन्हें कैंसर होता है। इस फिल्म में सुशांत के साथ संजना संघी ने मुख्य किरदार निभाया है। संजना को बीमारी के बाद भी सुशांत उनके मन में जीने की चाह जगाते हैं और खुश करने की कोशिश करते हैं।

मुफ्त में दिखाई जाएगी ये फिल्म

मुफ्त में दिखाई जाएगी ये फिल्म

इस फिल्म में इन दोनों के अलावा सैफ़ अली खान भी हैं। वहीं जावेद जाफरी, स्वास्तिका मुखर्जी, साहिल वैद, शाश्वत चटर्जी और मिलिंद गुणाजी जैसे स्टार्स इस फिल्म में शामिल हैं। इस फिल्म को मुकेश छाबड़ा ने डायरेक्ट किया है। कोरोना वायरस की इस महामारी की वजह से आजकल फिल्म्स को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया जा रहा है। इस वजह से Dil Bechara को भी 24 जुलाई को Disney+ Hotstar पर रिलीज किया जाएगा और इसे देखने को लिए कोई भी सब्सक्रिप्शन चार्ज नहीं लगेगा। ये फिल्म लोगों को मुफ्त में दिखाई जाएगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Sushant Singh Rajput New Movie Dil Bechara Releasing on Disney Plus Hotstar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X