Home
News

गोरिला ग्लास डिस्प्ले के साथ स्वाइप एलीट 4जी की कीमत 3,999 रु

By Agrahi

स्वाइप टेक्नोलॉजी ने अपना नया लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन पेश कर दिया है। यह खास उन यूज़र्स के लिए है जो कम कीमत में 4जी स्मार्टफोन का लाभ लेना चाहते हैं। इस नए हैंडसेट का नाम स्वाइप एलीट 4जी रखा गया है। यह 4जी फोन डूअल सिम सपोर्ट के साथ आता है।

स्वाइप एलीट 4जी स्मार्टफोन के लॉन्च पर कंपनी का कहना था कि इस फोन के साथ कंपनी हर उस यूज़र तक पहुंचना चाहती है जिनकी अब तक स्मार्टफोन से दूरी थी और जो 4जी स्पीड का लाभ लेने में सक्षम नहीं थे। यह कम कीमत में उन सभी यूज़र्स तक पहुंचेगा।

स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में 5 इंच की FWVGA डिस्प्ले दी गई है, जो कि कॉर्निंग गोरिला ग्लास से बनी है। कंपनी ने इस बारे में जानकारी नहीं दी है कि फोन के स्क्रीन पर गोरिला ग्लास प्रोटेक्शन दी गई है या नहीं। इस फोन में 1.3GHz क्वाड कोर प्रोसेसर है और यह फोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

गोरिला ग्लास डिस्प्ले के साथ स्वाइप एलीट 4जी की कीमत 3,999 रु

स्वाइप एलीट 4जी VoLTE सपोर्ट दिया गया है। इस फोन की इंटरनल मैमोरी 8जीबी की है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं। इसकी एक्सपैंडेबल मैमोरी 64जीबी तक की है। फोन का रियर कैमरा 8एमपी का है और इसका फ्रंट कैमरा 5एमपी का है।

स्वाइप का यह नया स्मार्टफोन 2,500 mAh बैटरी पॉवर के साथ आता है। यह बैटरी फोन को 11 घंटे का टॉक टाइम दे सकती है, कंपनी की मानें तो इससे फोन को 100 घंटों को स्टैंडबाय टाइम मिलता है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ, एफएम रेडियो, 3.5mm ऑडियो पोर्ट और माइक्रो यूएसबी 2.0 पोर्ट दिया है।

स्वाइप का यह स्मार्टफोन जल्द ही फ्लिप्कार्ट पर एक्सक्लूसिव होगा। इस फोन को ब्लैक, ग्रे और गोल्ड कलर वैरिएंट में खरीदा जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Swipe Elite 4G offers 5” FWVGA display with Gorilla Glass at Rs. 3,999. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X