स्वाइप ने लॉन्च किया 3जीबी रैम वाला 4जी फोन, कीमत 7,499
स्वाइप का नया फोन इलीट सेंस, इसमें है 3जीबी रैम और कीमत 7,499।
स्वाइप टेक्नोलॉजी ने अपना नया स्टाइलिश स्मार्टफोन इलीट सेंस पेश कर दिया है। कंपनी का यह हाई एंड स्मार्टफोन मेटल फिनिश के साथ आता है, जो कि इसे एक प्रीमियम लुक स्मार्टफोन बनता है। कम कीमत के बावजूद स्वाइप ने फोन के लुक्स में कमी न करते हुए इसे बेहद स्टाइलिश लुक दिया है।
स्वाइप इलीट सेंस की कीमत 7,499 रुपए रखी गई है। यह स्मार्टफोन ऑनलाइन रिटेलर फ्लिप्कार्ट पर एक्सक्लूसिव है, इसे आज से फ्लिप्कार्ट पर खरीदा जा सकता है। स्वाइप इलीट आपको स्पेस ग्रे, शैम्पेन गोल्ड कलर वैरिएंट में मिलेगा।

फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में बात करें तो यह 5 इंच की एचडी 720पी आईपीएस डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन में क्वाड कोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर 1.4GHz दिया गया है। फोन में अड्रेनो 308 जीपीयू और 3जीबी रैम भी है, फोन में 32जीबी इंटरनल स्टोरेज है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 128जीबी तक और बढ़ा सकते हैं।
स्वाइप इलीट सेंस स्मार्टफोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो पर काम करता है। फोन में 13एमपी रियर और 8एमपी फ्रंट फेसिंग कैमरा है। फोन में 4जी VoLTE, वाईफाई, ब्लूटूथ और जीपीएस आदि सपोर्ट भी दिए गए हैं। फोन में हाइब्रिड ड्यूल सिम सपोर्ट है। फोन की बैटरी 2,500mAh पॉवर की है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications