स्मार्टफोन को टक्कर देने आ गया 6,999 रुपए का एंड्रायड टैबलेट
स्वाइप ने हैलो फोन नाम से नया हाईब्रिड टैबलेट लांच किया है, 6,999 रुपए में लांच किया गया हैलो फोन ई कामर्स साइट में भी बिक्री के लिए उपलब्ध है। हैलो फोन में 6.5 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है जो 480x800 रेज्यूलूशन सपोर्ट करती है। टैबलेट में एंड्रायड का 4.2.2 जैलीबीन ओएस दिया गया है साथ में ड्युल सिम की मदद से एक साथ दो नेटर्वक का प्रयोग कर सकते हैं। ड्युल सिम में एक सिम 2जी और दूसरा 3जी सिम सपोर्ट करता है।
पॉवर के लिए हैलो फोन टैब में ड्युल कोर मीडियाटेक MTK6572 प्रोसेसर दिया गया है जो 1.3 गीगाहर्ट स्पीड से रन करता है साथ में माली 400 जीपीएस और 512 एमबी रैम दी गई है। हैलो फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, लिड फ्लैश और 0.3 मेगापिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरा लगा हुआ है। कनेक्टीविटी फीचरों पर नजर डालें हैलो फोन में वाईफाई, जीपीएस, ऐज, जीपीआरएस, 3जी कनेक्टीविटी ऑप्शसन दिए गए है।

कंपनी के अनुसार 2800 एमएएच बैटरी दी गई है जो 6 घंटे का टॉक टाइम और 150 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम देती है। इससे पहले स्वाइप मार्च में सोनिक स्मार्टफोन 7,399 रुपए में लांच कर चुका है जिसमें 4 इंच की स्क्रीन, 1.2 गीगाहर्ट का ड्युल कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन एस 4 प्रोसेसर और 512 एमबी रैम दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








