कनेक्ट 4जी स्मार्टफोन, 4जी VoLTE और मार्शमेलो कीमत 3000 रुपए से भी कम
स्वाइप ने अपने नए बजट स्मार्टफोन को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। इस फोन की कीमत 2,799 रुपए है।
स्वाइप टेक्नोलॉजी अपने सस्ते बजट स्मार्टफोन कनेक्ट 4जी के साथ तैयार है। कंपनी का यह स्मार्टफोन कनेक्ट सीरीज़ का अगला फोन होगा। स्वाइप कनेक्ट4जी स्मार्टफोन की कीमत 2,799 रुपए रखी गई है। कंपनी के इस बेहद सस्ते बजट स्मार्टफोन में 4जी VoLTE सपोर्ट भी दिया गया है।

स्वाइप कनेक्ट 4जी स्मार्टफोन में 1.5 GHz क्वाड कोर प्रोसेसर दिया है। फोन की रैम 512 एमबी की है।इसमें 4जीबी इंटरनल मैमोरी है जिसे 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोन का डिस्प्ले 4 इंच डब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले का है। इस फोन की खास बात यह है कि यह एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। जो कि आपको इस रेंज के स्मार्टफोन में कम ही देखने को मिलेगा।

स्वाइप के इस बजट स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया है, और इसका फ्रंट कैमरा 1.3 मेगापिक्सल का है। फोन में 2000 mAh बैटरी दी है। इसमें वाई-फाई, यूएसबी, एफएम और ब्लूटूथ दिया गया है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications