स्वाइप ने लॉन्च किया 4जी स्मार्टफोन, कीमत 2,999 रु, कैमरा 5एमपी
स्वाइप ने लॉन्च किया बेहद सस्ता 4जी स्मार्टफोन कीमत है केवल 2,999 रुपए।
स्वाइप टेक्नोलॉजी ने सस्ते स्मार्टफोन की लिस्ट में एक और फोन जोड़ दिया है। कंपनी का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन स्वाइप कनेक्ट नियो 4जी एंट्री लेवल फोन है, जिसे 2,999 रुपए में पेश किया गया है। स्वाइप का यह नया स्मार्टफोन शॉपक्लूज़ के साथ एक्सक्लूसिव है, यानी कि आप इसे शॉपक्लूज से ही खरीद पाएंगे।

स्वाइप के इस एंट्री लेवल 4जी स्मार्टफोन पर इंट्रोडक्टरी ऑफर भी दिए गए हैं। स्वाइप कनेक्ट नियो 4जी स्मार्टफोन की कीमत 2,999 रुपए है, जिसके बाद शॉपक्लूज़ इस फोन पर 150 रुपए का ऑफ भी दे रही है। इसके लिए यूज़र्स को एक कूपन कोड उपलब्ध किया जाएगा। स्वाइप के इस फोन को खरीदने के लिए SWIPE150 कोड अप्लाई करना है।
कनेक्ट नियो 4जी केवल ब्लैक कलर में उपलब्ध है। फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में बात करें तो इसमें 4 इंच की डब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले दी गई है। फोन में 1.5GHz क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो कि 512एमबी रैम के साथ आता है। स्वाइप का यह फोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
स्टोरेज के लिए फोन में 4जीबी डिफ़ॉल्ट मैमोरी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5एमपी रियर कैमरा और 1.3एमपी सेल्फी कैमरा है। फोन की बैटरी 2000mAh पॉवर की है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications