Home
News

स्वाइप ने लॉन्च किया कनेक्ट पॉवर, 4,999 रु कीमत

By Agrahi

स्वाइप टेक्नोलॉजी ने नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है, यह नया फोन कनेक्ट सीरीज़ में नया एडिशन है। नया कनेक्ट पॉवर स्मार्टफोन कंपनी ने 4,999 रुपए में लॉन्च किया है। इस फोन की सेल स्नैपडील पर 7 अगस्त से शुरू होगी।
फोन की हाईलाइट है इसकी 3000 mAh की बैटरी, जो कि फोन को सिंगल चार्ज पर पूरे दिनभर का बैकअप देती है। यह स्मार्टफोन डूअल सिम सपोर्ट करता है और इसमें 4जी VoLTE सपोर्ट दिया गया है।

स्वाइप ने लॉन्च किया कनेक्ट पॉवर, 4,999 रु कीमत

कनेक्ट पॉवर स्मार्टफोन में 5 इंच की एचडी डिस्प्ले है, इसका रेजोल्यूशन 720*1280 पिक्सल है। इस फोन में कंपनी ने 1.5 GHz क्वाड कोर चिपसेट दिया है। फोन में 2जीबी की रैम है, इसकी इंटरनल मैमोरी 16जीबी की है। इस फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32जीबी तक और बढ़ा सकते हैं।

फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 8 एमपी का रियर कैमरा दिया है, जिसके साथ इसमें है फ़्लैश लाइट। इस फोन का फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है जिससे शानदार सेल्फी और विडियो कॉल्स ली जा सकती हैं।

स्वाइप का यह फोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। हालाँकि इन दिनों आपको कई बजट फोन भी एंड्रायड नॉगट के साथ मिलते हैं।

इस स्मार्टफोन की बैटरी 3000 mAh की है। यह बैटरी 3 घंटे की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग देती है, इसमें 4 घंटों का वाईफाई वीडियो, 8 घंटे का सोशल मीडिया ब्राउज़िंग और 24 घंटे का नार्मल यूसेज देती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Swipe Konnect Power with 3000mAh battery, 4G VoLTE connectivity launched. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X