Home
News

स्वाइप ने लॉन्च किए नए पॉवर बैंक, कीमत 1000 रुपए से भी कम

By Agrahi

स्वाइप टेक्नोलॉजी ने बजट स्मार्टफोन केटेगरी में पैर ज़माने के बाद अब पॉवर बैंक सेगमेंट भी अच्छी पकड़ बना ली है। इसी को आगे बढ़ाते हुए कंपनी ने अब दो नए पॉवर बैंक भारत में लॉन्च किए हैं।

स्वाइप ने लॉन्च किए नए पॉवर बैंक, कीमत 1000 रुपए से भी कम

स्वाइप के एलीट पॉवर बैंक सीरीज में दो पॉवर लॉन्च हुए हैं, जिनमें एक 13000mAh क्षमता का है जबकि दूसरा 1100mAh पॉवर की क्षमता है। स्वाइप एलीट पॉवर बैंक सीरीज के ये पॉवर बैंक एक्सक्लूसिवली फ्लिप्कार्ट पर खरीद सकते हैं।

Elite Power Bank 13000mAh

स्लीक और स्टाइलिश लुक के साथ सुपर लाइटवेट एलीट पॉवर बैंक एक दम शानदार है। इस पॉवर बैंक की क्षमता 13000mAh की है। कंपनी की मानें तो यह पॉवर बैंक बेहतर बिल्ट क्वालिटी और रबर फिनिश के साथ आता है। इस पॉवर बैंक में 3 चार्जिंग पोर्ट्स दिए गए हैं, यह हाई डेंसिटी की ली-ऑन बैटरी फीचर करता है।
इस पॉवर बैंक में इंडिकेटर के रूप में LED लाइट भी दी गई है और यह वर्ल्ड क्लास चिपसेट प्रोटेक्शन के साथ आते हैं। इस पॉवरबैंक में इंस्टेंट चार्जिंग के लिए प्लगइन दिया गया है।

स्वाइप ने लॉन्च किए नए पॉवर बैंक, कीमत 1000 रुपए से भी कम

Elite Power Bank 11000mAh
इलीट पॉवर बैंक का दूसरा मॉडल मेटल फिनिश के साथ आता है और इसमें आपको दो कलर ऑप्शन ग्रे और रोज़ गोल्ड मिलेंगे। यह पॉवरबैंक 11000mAh बैटरी के साथ आते हैं, इसमें 2 चार्जिंग USB पोर्ट दिए गए हैं। इस मॉडल में भी बैटरी प्रोटेक्शन दी गई है, जो कि इसे ओवरचार्जिंग, ओवरहीटिंग और शॉर्ट सर्किट से बचाती है।
यह पॉवर बैंक देखने में काफी आकर्षक है, इसके स्मूथ एज और शानदार बिल्ड क्वालिटी इसे और बेहतर बनाते हैं। इसमें LED लाइट इंडिकेटर दिया गया है। एलीट पॉवर मोबाइल फोन के अलावा और भी कई पोर्टेबल डिवाइस चार्ज कर सकते हैं।

स्वाइप ने लॉन्च किए नए पॉवर बैंक, कीमत 1000 रुपए से भी कम

कीमत
स्वाइप एलीट 13000mAh का पॉवर बैंक 999 रुपए की कीमत में आता है, जबकि एलीट 11000mAh पॉवर बैंक 899 रुपए के स्पेशल लॉन्च कीमत में आता है। यह ऑफर 13 से 17 अक्टूबर तक उपलब्ध है। इन्हें फ्लिप्कार्ट से खरीद सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Swipe launches two new elite series power banks under rs 1000 in India. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X