Whatsapp के कुछ नए फीचर्स पर डालिए एक नजर
व्हाट्सएप आज के समय में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाना वाला ऐप है। वहीं लोग इसका इस्तेमाल अपने लैपटॉप या पीसी में भी कर सकते हैं। जिससे लोगों को काफी सहुलियत भी मिलती है। व्हाट्सएप अपने प्लेटफॉर्म पर आए दिन नए फीचर्स को जोड़ती रहती है।

व्हाट्सएप डेवलपर्स ने कुछ दिनों पहले अलग-अलग मोबाइल प्लेटफॉर्म पर अपने ऐप के लिए पिक्चर इन पिक्चर मोड को जारी किया था। बता दें, इस फीचर को अब वेब वर्जन के लिए भी रिलीज कर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस फीचर को अभी version 0.3.2041 वेब के लिए दिया गया है।
इस नए वर्जन को कई सिक्योरिटी फिक्सेज के साथ पेश किया है। इस फीचर के जरिए व्हाट्सएप यूजर्स चैट के साथ ही उस विंडो में किसी भी वीडियो को क्लिक करके प्ले कर सकते हैं। वीडियो क्लिक करते समय आप चैट को कंटीन्यू भी कर सकते हैं। जिससे यूजर्स को काफी आसानी हो जाती है। बता दें, पिक्चर इन पिक्चर मोड में यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक के किसी भी वीडियो को चैट के साथ ओपन किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








