Home
News

Diwali 2025 पर ऐसे लें परफेक्ट फोटो: स्मार्टफोन से भी बनें प्रो फोटोग्राफर, जानें आसान ट्रिक्स

दीवाली का त्योहार रोशनी, रंगों और खुशियों से भरा होता है। हर घर सजे हुए दीयों, रंगोली और मुस्कुराते चेहरों से चमक उठता है। ऐसे में हर कोई इन खूबसूरत पलों को कैमरे में कैद करना चाहता है। लेकिन अक्सर कम रोशनी या तेज मूवमेंट के कारण तस्वीरें धुंधली या फीकी पड़ जाती हैं।

अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी दीवाली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सबसे अलग दिखें, तो यहां हैं कुछ आसान स्मार्टफोन फोटोग्राफी टिप्स, जो आपकी तस्वीरों को और भी शानदार बना देंगे।

Diwali 2025 पर ऐसे लें परफेक्ट फोटो

1. कैमरा लेंस साफ करें

तस्वीर खींचने से पहले अपने फोन के कैमरा लेंस को माइक्रोफाइबर कपड़े से साफ करें। लेंस पर लगी धूल या उंगलियों के निशान फोटो की क्वालिटी को खराब कर सकते हैं। एक साफ लेंस से फोटो की डिटेल्स और ब्राइटनेस दोनों बेहतर दिखती हैं।

2. रोशनी का सही इस्तेमाल करें

दीवाली की असली खूबसूरती रोशनी में छिपी होती है। कोशिश करें कि फोटो खींचते समय नेचुरल रोशनी का यूज करें। अगर बाहर शूट कर रहे हैं, तो सुबह या शाम के समय में फोटो लें। इस समय की रोशनी मुलायम और सुनहरी होती है। अगर अंदर फोटो ले रहे हैं, तो दीयों और लाइट्स के पास से एंगल बनाएं ताकि रोशनी चेहरों पर पड़े।

3. सोच-समझकर फ्रेम करें

  • सिर्फ क्लिक करने से बेहतर है कि आप फोटो को थोड़ा सोचकर फ्रेम करें।
  • Rule of Thirds का उपयोग करें यानी विषय को फ्रेम के बिल्कुल बीच में न रखें।
  • Leading Lines जैसे दीपों की कतारें या रंगोली के पैटर्न को फ्रेम में शामिल करें, इससे फोटो में गहराई आएगी।

4. फोकस और एक्सपोजर कंट्रोल करें

स्क्रीन पर टैप करके अपने विषय पर फोकस सेट करें और एक्सपोजर एडजस्ट करें ताकि रोशनी ज्यादा या कम न लगे। अगर आपके फोन में Pro Mode है, तो मैनुअल कंट्रोल्स का इस्तेमाल करें।

5. फोन के मोड्स का इस्तेमाल करें

  • दीवाली की रातों में Night Mode, Portrait Mode और Pro Mode को जरूर आजमाएं।
  • Night Mode से कम रोशनी में भी बेहतरीन फोटो मिलते हैं।
  • Portrait Mode से बैकग्राउंड ब्लर होकर मुख्य विषय उभर कर आता है।

6. कैंडिड मोमेंट्स कैप्चर करें

लोगों के हंसने, बात करने और जश्न मनाने के पलों को कैमरे में कैद करें। ये अनजाने, बिना तैयारी वाले पल अक्सर सबसे बेहतरीन तस्वीरें बनाते हैं।

7. एडिटिंग पर ध्यान दें

फोटो एडिट करते समय कलर्स, कॉन्ट्रास्ट और शार्पनेस को एडजस्ट करें। बस ध्यान रखें कि एडिटिंग नैचुरल लगे। ज्यादा फिल्टर या ओवरएडिट की गई तस्वीरें आर्टिफिशियल दिखती हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X