फिंगर प्रिंट सेंसर वाले इस स्मार्टफोन की कीमत 4,999 रुपए, ये मिलेंगे ऑफर्स
स्वदेशी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Tambo mobile ने बुधवार को अपना एंट्री लेवल स्मार्टफोन Tambo TA-3 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने ये स्मार्टफोन 4999 रुपए में लॉन्च किया है, जो फिंगर प्रिंट सेंसर के साथ आता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को प्लास्टिक बॉडी में पेश किया है। ये स्मार्टफोन कीमत की तुलना में शानदार फीचर्स के साथ आता है। इसके अलावा कंपनी टैंबो के इस स्मार्टफोन पर कई लॉन्च ऑफर भी दे रही है। ये स्मार्टफोन ऑनलाइन के अलावा पूरे देश में ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए भी उपलब्ध है।

टैंबो TA-3 के डिजाइन की बात करें, तो ये फोन बिना किसी फिजिकल बटन के पेश किया गया है। इस फोन के बैक पैनल पर बॉटम में स्पीकर्स दिए हैं। फोन में रियर कैमरा दिया है और उसके नीचे फिंगर प्रिंट सेंसर मौजूद है। वॉल्यूम रॉकर्स और पावर बटन इस फोन के साइड में दिया गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को जेट ब्लैक, शैंपेन और मैटेलिक ब्लू कलर वेरिएंट में पेश किया है।
टैंबो TA-3 स्मार्टफोन में 4.95-इंच का फुलव्यू एलसीडी डिस्प्ले दिया है, जो 2.5D क्वर्ड ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। ये डिसप्ले 1440 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। फोन में 2100mAh की बैटरी दी है।
टैंबो का ये स्मार्टफोन क्वाड-कोर मीडियाटेक MT6737 प्रोसेसर के साथ आता है। रैम की बात करें, तो ये 1 जीबी है। इस फोन में 16 GB इंटरनल स्टोरेज दिया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 64GB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में वाईफाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और एक माइक्रोयूएसबी पोर्ट दिया है।
फोटोग्राफी के लिए टैंबो TA-3 स्मार्टफोन में 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है, जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। ये फोन 5-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा कैमरा के साथ आता है, जो एलईडी फ्लैस के साथ मौजूद है। इस फोन का रियर कैमरा फेस ब्यूटी, बर्स्ट मोड, पैनोरमा मोड और स्टीकर्स जैसे फीचर्स के साथ आता है।
लॉन्च ऑफर्स की बात करें, तो TA-3 स्मार्टफोन पर कंपनी 200 दिनों तक की रिप्लेसमेंट की सुविधा दे रही है। इसके अलावा 365 दिनों के लिए फ्री में स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा भी मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications








