Home
News

गूगल का 'टैप टू ट्रांसलेट' अब बदल सकेंगे कोई भी भाषा!

By Agrahi

गूगल ने अपना नया फीचर पेश किया है। यह नया फीचर है 'टैप टू ट्रांसलेट', अब कोई भी भाषा आपकी समझ से परे नहीं होगी। क्योंकि इस फीचर्स को आप हर एप में इस्तेमाल करते हैं। तो यदि कभी कबार दोस्त की लिखी इंग्लिश समझ न आए या किसी नए शहर, नए देश में भाषा की दिक्कत हो तो बस एक टैप से आपकी सारी मुश्किलें हल हो जाएंगी।गूगल का यह नया फीचर कमाल है।

गूगल का 'टैप टू ट्रांसलेट' अब बदल सकेंगे कोई भी भाषा!

टैप टू ट्रांसलेट की मदद से आप बिना किसी एप्लीकेशन को स्विच किए अपने चैट, कमेंट, नोट्स और गानों के बोल को अपनी मनचाही भाषा में बदल सकते हैं। इसके लिए आपके एप में ऊपर की ओर 'टैप टू ट्रांसलेट' का पॉप दिखाई पड़ेगा। जिसकी मदद से आप टेक्स्ट को जिस भाषा में चाहें उसमें बदल सकेंगे।

गूगल का 'टैप टू ट्रांसलेट' अब बदल सकेंगे कोई भी भाषा!
आपको बता दें कि गूगल ट्रांसलेट का यह फीचर 'टैप टू ट्रांसलेट' 103 भाषाओं पर काम करेगा। ये एप्लीकेशन एंड्रॉइड जेलीबीन 4.2 के ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। एक छोटे से ऑफलाइन के पैकेज के तौर पर 'टैप टू ट्रांसलेट' एप iOS और एंड्रायड दोनों ही ऑपरेटिंग सिस्टम पर उपलब्ध होगा। गूगल, 'टैप टू ट्रांसलेट' को यूजर्स के लिए और भी बेहतर करने की कोशिश कर है। गूगल ट्रांसलेट एप्लीकेशन के लिए ये अपडेट कुछ दिन के अंदर आने वाला है।
गूगल का 'टैप टू ट्रांसलेट' अब बदल सकेंगे कोई भी भाषा!
इसी के साथ गूगल ने कहा है कि गूगल ट्रांसलेट iOS डिवाइस पर ऑफलाइन मोड पर भी काम करेगा। इस नए मोड से अब 52 भाषाओं में ऑफलाइन ट्रांसलेशन किया जा सकेगा। किसी भाषा के लिए पैकेज डाउनलोड करने के लिए सिर्फ उस भाषा के नाम के आगे बने ऐरो पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद ऑफलाइन रहकर भी ट्रांसलेशन किया जा सकेगा। यह भाषा पैकेज 25MB साइज़ का है।
 
Best Mobiles in India

English summary
tap to translate with any app now change any language in your language.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X