Home
News

बढ़ेगा टेक प्रोडक्ट्स पर टैक्स! ट्रंप लाएंगे सेमीकंडक्टर और स्मार्टफोन पर नया टैरिफ प्लान, भारत पर भी होगा असर

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि वह आने वाले हफ्ते में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर नया आयात टैक्स (Tariffs) लागू करने जा रहे हैं। इससे चीन से आने वाले स्मार्टफोन, कंप्यूटर और चिप्स पर असर पड़ सकता है।

नतीजतन, आम यूजर्स के लिए ये प्रोडक्ट्स महंगे हो सकते हैं। टैरिफ लागू करने के मायने क्या हैं और इससे कीमतों पर किस हद तक फर्क पड़ सकता है। यहां समझने की कोशिश करेंगे।

ट्रंप लाएंगे सेमीकंडक्टर और स्मार्टफोन पर नया टैरिफ प्लान!

क्या है मामला?

ट्रंप का कहना है कि वह अमेरिका में ही चिप और टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स बनाना चाहते हैं, इसलिए आयात पर टैक्स बढ़ाना जरूरी है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि कुछ कंपनियों को थोड़ी छूट मिल सकती है। ट्रंप ने पत्रकारों से कहा हमें लचीलापन दिखाना होगा, कोई भी बहुत सख्त नहीं होना चाहिए।

रिपोर्ट में बताया गया है कि भले ही शुरुआत सेमीकंडक्टर से हो रही है, लेकिन ट्रंप प्रशासन के करीबी सूत्रों के अनुसार, आने वाले समय में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और कंप्यूटर जैसे प्रोडक्ट्स पर भी अलग से टैक्स लगाया जाएगा, जिससे सीधे ही इनकी कीमतों में इजाफा हो जाएगा। रॉयटर की रिपोर्ट की माने तो कंप्यूटर और अन्य टेक प्रोडक्ट्स पर स्पेशल टैरिफ अगले 1-2 महीनों में लग सकता है।

भारतीय बाजार भी होगा प्रभावित

संभावना है कि स्मार्टफोन, लैपटॉप, चिप्स और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज की कीमतें बढ़ेंगी, खासकर जो चीन से आयात होते हैं। इससे भारतीय बाजार भी प्रभावित हो सकता है क्योंकि यहां बड़ी मात्रा में प्रोडक्ट्स चीन से आते हैं।

डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी इन दिनों खबरों में है, साथ में टेक इंडस्ट्री एक बार फिर अनिश्चितता में है। अगर सेमीकंडक्टर और स्मार्टफोन पर नया टैक्स लागू होता है, तो आने वाले समय में टेक प्रोडक्ट्स महंगे हो सकते हैं। इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा।

शेयर बाजार और कारोबारियों में घबराहट

इस घोषणा के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में फिर बड़ी गिरावट आई है। कारोबारियों और निवेशकों का कहना है कि ट्रंप के रोज बदलते बयान से बिजनेस प्लानिंग करना मुश्किल हो गया है। दुनिया के सबसे बड़े हेज फंड ब्रिजवाटर के फाउंडर रे डालियो ने कहा, अगर ये फैसले ठीक से नहीं लिए गए, तो अमेरिका सिर्फ मंदी में नहीं, उससे भी खराब स्थिति में जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X