टाटा टेलीसर्विसेज लांच करेगी वाईफाई डाटा कार्ड
मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी टाटा टेलीसर्विसेज तमिलनाडु में वाईफाई सुविधा युक्त डाटा कार्ड पेश करेगी, जिसके जरिए एक ही समय में पांच अलग-अलग उपयोगकर्ता इंटरनेट उपयोग कर सकेंगे। यह जानकारी कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। कंपनी के तमिलनाडु और केलर कारोबार के मोबिलिटी कारोबार इकाई के प्रमुख राजन गुप्ता ने शुक्रवार को यहां आईएएनएस से कहा, "अभी डाटा कार्ड के जरिए सिर्फ एक उपयोगकर्ता इंटरनेट उपयोग कर सकता है। वाईफाई वाले फोटोन मैक्स डोंगल/डाटा कार्ड के जरिए पांच अलग-अलग उपकरणों पर एक ही समय में इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।
गुप्ता के मुताबिक, इस उत्पाद को सबसे पहले तमिलनाडु के बाजार में उतारा जाएगा। कंपनी ने नया उत्पाद पेश करने के लिए सीडीएमए टेलीकॉम टावरों की संख्या भी बढ़ाई है। गुप्ता ने बताया कि डाटा उत्पाद सीडीएमए प्रौद्योगिकी के तहत पेश किए जाते हैं, जबकि ध्वनि टेलीफोनी जीएसएम प्रौद्योगिकी के जरिए पेश की जाती है।

कंपनी ने शुक्रवार को यहां एक नया डाटा उत्पाद फोटोन मैक्स भी पेश किया। यह एक तेज गति वाला मोबाइल ब्रॉडबैंड सुविधा वाला उत्पाद है। नया उत्पाद प्रीपे और पोस्ट-पे प्लेटफॉर्मो में पेश किया गया है और इसकी शुरुआती कीमत 1,299 रुपये रखी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








