Home
News

99 रुपए में ये कंपनी दे रही है 39.2GB डेटा

By Neha Kashyap

टेलीकॉम कंपनियों की डेटा वॉर जारी है। इसी क्रम में अब टेलीकॉम कंपनी टाटा डोकोमो ने अपने यूजर्स के लिए 99 रुपए का टैरिफ प्लान लॉन्च किया है। कंपनी ने इस प्लान को जियो, एयरटेल और बीएसएनएल के 100 रुपए के अंदर आने वाले प्लान टैरिफ प्लान को काउंटर करते हुए पेश किया है। डोकोमो का 99 रुपए का टैरिफ प्लान सिर्फ डेटा फायदे के साथ आता है। इस प्लान को कंपनी ने 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ पेश किया है, जिसमें यूजर्स को हर रोज 1.4GB डेटा मिलेगा।

99 रुपए में ये कंपनी दे रही है 39.2GB डेटा

डोकोमो का 99 रुपए का टैरिफ प्लान कुल 39.2GB डेटा के साथ आता है। प्रतिदिन की डेटा लिमिट क्रोस होने के बाद यूजर्स को 10 पैसा प्रति MB के हिसाब से चार्ज किया जाएगा। जैसा कि हम बता चुके हैं कि कंपनी अपने इस प्लान में यूजर्स को किसी तरह का डेटा और एसएमएस फायदा नहीं दे रही है।

कंपनी ने इस प्लान को सिर्फ प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किया है और इस प्लान का फायदा सिर्फ वो यूजर्स उठा सकते हैं, जो डोकोमो सब्सक्राइबर्स हैं और एयरटेल नेटवर्क इस्तेमाल कर रहे हैं।

डोकोमो ने इस प्लान के लॉन्च के साथ क्लियर कर दिया है कि ये प्लान सिर्फ निजी उपयोग के लिए है और इसका इस्तेमाल कमर्शियल यूज के लिए नहीं किया जा सकेगा। साथ ही रोमिंग सुविधा सिर्फ TTL की अपनी साइट पर ही होगी।

डोकोमो के इस प्लान की तुलना एयरटेल के 99 रुपए के टैरिफ प्लान से करें, तो इसमें यूजर्स को हर रोज 1 जीबी डेटा यानी कुल 28 जीबी डेटा 4 जी स्पीड पर मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग (लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स) का भी फायदा मिलेगा।

प्लान में यूजर्स को कुल 100 एसएमएस मिलेंगे। फिलहाल ये कंफर्म नहीं है कि कंपनी इस प्लान में अपने यूजर्स को एसएमएस बैनेफिट्स देगी या नहीं। इसके अलावा यूजर्स को 28 दिनों के लिए एयरटेल के सभी ऐप्स पर फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

वहीं जियो के 98 रुपए के प्रीपेड प्लान की बात करें, तो ये 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूजर को 2.1GB इंटरनेट डेटा 4जी स्पीड पर मिलता है। डेटा की डेली लिमिट 0.15GB होगी, जिसके पूरा होने के बाद यूजर को 64Kbps स्पीड मिलेगी। इस प्लान में यूजर को 140 एसएमएस और जियो ऐप पर फ्री सबस्क्रिप्शन मिलता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Tata Docomo has introduced Rs 99 prepaid plan with total 39.2GB of data and 1.4GB data benefit per day for a period of 28 days.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X