Home
News

Tata Play और Amazon Prime ने की साझेदारी, उद्देश्य अपने यूजर्स को नई सुविधाएं देना

DTH और Binge कस्टमर्स के लिए एक नई और अच्छी खबर सामने आई है। बता दें कि Tata Play ने Amazon Prime के साथ पार्टनरशिप की है। इस पार्टनरशिप का उद्देश्य DTH और Binge कस्टमर्स को Prime का कंटेंट प्रोवाइड करना है।

इसका मतलब यह है कि अब Tata Play के कस्टमर्स एक ही जगह पर DTH चैनल्स के साथ-साथ Amazon Prime के कंटेंट का भी आनंद उठा सकेंगे। इतना ही नहीं इस पार्टनरशिप की मदद से Tata Play के कस्टमर्स Amazon Prime के कंटेंट के साथ ही अमेजन वेबसाइट से शॉपिग करने के लिए मिलने वाले प्राइम बेनिफिट्स का फायदा भी उठा सकेंगे।

Tata Play और Amazon Prime ने की साझेदारी

Tata Play और Amazon Prime की पार्टनरशिप के लाभ

Tata Play के सीईओ हरित नागपाल का कहना है कि हमारा लक्ष्य अपने यूजर्स को मिल रही सुविधाओं को बढ़ाना है और नई सुविधाओं से जोड़ना है, ताकि यूजर्स को बेहतरीन अनुभव देने में आसानी हो। इस पार्टनरशिप को Tata Play ने दो तरीके में पेश किया है। पहला यह है कि DTH कस्टमर्स के लिए कंपनी कई तरह के पैक पेश करेगी, जिसमें यूजर्स को कई चैनल्स के साथ ही Amazon Prime Lite का फायदा मिलेगा। Amazon Prime Lite के जरिए Tata Play के यूजर्स को प्राइम के कंटेंट के साथ-साथ शॉपिंग करने पर फास्ट एंड फ्री डिलीवरी जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

Tata Binge वालों को भी मिलेगा लाभ

Tata Play की अमेजन के साथ की गई पार्टनरशिप के तहत इसने Binge यूजर्स के लिए कई ऑप्शन्स पेश किए हैं। Tata Binge यूजर्स 199 रुपये प्रति माह वाला प्लान ले सकते हैं, जिसमें Amazon Prime Lite के साथ 6 OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

Tata Play और Amazon Prime ने की साझेदारी

इसके अलावा Tata Binge वाले यूजर्स के लिए दूसरा ऑप्शन भी दिया गया है। इस ऑप्शन के तहत यूजर्स के लिए 349 रुपये प्रति माह वाला प्लान मौजूद है, जिसमें Amazon Prime वीडियो के साथ 33 से भी अधिक ऐप्स के बेनिफिट्स मिलेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Tata Play and Amazon Prime partnered, the aim is to provide new facilities to its users
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X