Tata Play ने लॉन्च किया बेहद सस्ता प्लान, 249 रुपये में देखें 203 चैनल के साथ Star, Sony, Colors और Zee
Tata Play बीते दिनों 15 अगस्त के मौके पर Tata Sky ने अपने ग्राहकों को खास तोहफा दिया है. टाटा प्ले ने एक नया प्लान पेश किया है जिसमें ग्राहकों को 249 रुपये में 203 अन्य चैनलों के साथ Star, Sony, Colors और Zee देखने का मौका मिलेगा.

Tata Play ने इस प्लान को हिंदी महाबचत पैक का नाम दिया है. इसके तहत ग्राहकों को स्टार प्लस, सेट, कलर्स, जी टीवी, स्टार गोल्ड, सोनी मैक्स, जी सिनेमा, कलर्स सिनेप्लेक्स, के साथ कुछ न्यूज चैनल और 203 अन्य चैनल मात्र 249 रुपये में मिलेंगे.
नया पैक भारत में सभी मौजूदा और नए ग्राहकों के लिए उपलब्ध
इस शानदार बचत पैक के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए, Tata Play एक विज्ञापन भी लेकर आया है जिसमें हिंदी भाषी बाजारों में करीना कपूर और सैफ अली खान और दक्षिण भारत के बाजारों में माधवन और प्रियामणि शामिल होंगे.
यह नया पैक भारत में सभी मौजूदा और नए ग्राहकों के लिए उपलब्ध है. ग्राहक अपने नजदीकी टाटा प्ले विक्रेता या वेबसाइट www.Tataplay.com पर जाकर नए शानदार बचत पैक का लाभ उठा सकते हैं. मौजूदा सदस्यों को Tata Play के मोबाइल ऐप में नए 'महाबचत वाले पैक' का विकल्प मिलेगा.
इसे भी पढ़ें : Raksha Bandhan Gift: रक्षा बंधन पर अब जेब नहीं होगी ढीली, गिफ्ट करें 2000 रु के अंदर ये गैजेट

नई योजना के लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, टाटा प्ले के MD & CEO, हरित नागपाल ने कहा, "मनोरंजन मनुष्य की एक बुनियादी जरूरत है, हालांकि बढ़ती कीमतों के कारण, लोग भोजन,ईंधन और मनोरंजन खर्च के बीच विकल्प चुनने को मजबूर हुए हैं. देश में सबसे बड़े मनोरंजन कार्यक्रम के वितरक के रूप में, मनोरंजन को सस्ता बनाने की हमारी जिम्मेदारी है.
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.


Click it and Unblock the Notifications




