Tata Sky Binge+ की कीमत में हुई 2000 रुपए की कटौती
Tata Sky ने अपने Tata Sky Binge+ की कीमत को कम कर दिया है। इस सेट टॉप बॉक्स की कीमत कंपनी ने अब कम कर दी है। आपको बता दें कि Tata Sky Binge+ सेट टॉप बॉक्स को कंपनी ने 5,999 रुपए की कीमत में लॉन्च किया था लेकिन अब इस सेट टॉप बॉक्स को यूज़र्स 3,999 रुपए में ही खरीद सकते हैं।

लिहाजा, टाटा स्काई ने अपने इस Tata Sky Binge+ सेट टॉप बॉक्स की कीमत में 2000 रुपए की कटौती की है। ये नया ऑफर Tata Sky Binge+ कनेक्शन के नए ग्राहकों के साथ उन सभी मौजूदा ग्राहकों को भी मिलेगा जो अपने मल्टी टीवी कनेक्शन के लिए बिंज+ को चुनेंगे।
Tata Sky Binge+ की कीमत हुई कम
टाटा स्काई ने अपने इस Tata Sky Binge+ कनेक्शन को कम कीमत के साथ अपने आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। अगर आप नए ग्राहक हैं तो इस नए कनेक्शन को 3,999 रुपए में खरीद सकते हैं। Tata Sky Binge+ के बारे में बता दें कि ये एंड्रॉयड टीवी में चलने वाला सेट टॉप बॉक्स है। इस सेट टॉप बॉक्स को टाटा स्काई ने इस साल जनवरी में लॉन्च किया था। इस सेट टॉप बॉक्स के बारे में बता दें कि ये गूगल वॉयस असिस्टेंट और गूगल प्ले स्टोर के साथ आता है।
नए ग्राहक जो इस Tata Sky Binge+ के कनेक्शन को खरीदेंगे, उन्हें ये कनेक्शन सस्ता तो मिलेगा ही उसके साथ-साथ अगले 6 महीने के लिए टाटा स्काई बिंज प्लस के लिए कोई भी सब्सक्रिप्शन चार्ज नहीं चुकाना होगा। इसका मतलब अगले 6 महीने के लिए यूज़र्स बिना किसी शुल्क के Tata Sky Binge+ का फायदा उठा पाएंगे।
बहुत सारे ओटीटी प्लेटफॉर्म से लैस
Tata Sky Binge+ में यूज़र्स को बहुत सारे ओटोटी प्लेटफॉर्म का सपोर्ट भी मिलेगा। इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स में Disney+ Hotsar, SunNXT, Hungama Play, Shemaroo और Eros Now जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं। इन सबके अलावा टाटा स्काई ने अपने इस एंड्रॉयड टीवी के लिए लॉन्च किए इस सेट टॉप बॉक्स में अमेज़न प्राइम का सब्सक्रिप्शन भी तीन महीने के लिए फ्री में दिया गया है।
अगर तीन महीने के बाद भी यूज़र्स अमेज़न प्राइम का सब्सक्रिप्शन रखना चाहते हैं तो उन्हें 129 रुपए प्रति महीने की दर से शुल्क देना होगा। वहीं टाटा स्काई बिंज़+ का शुरुआती 6 महीने का मुफ्त सब्सक्रिप्शन खत्म होने के बाद यूज़र्स को 249 रुपए प्रति महीने का रिचार्ज कराना होगा।


Click it and Unblock the Notifications








