Tata Sky Binge+ की कीमत में हुई कुल मिलाकर ₹3,500 रुपए की कटौती
Tata Sky Binge+ की कीमत कंपनी ने कम एक बार फिर कम कर दी है। प्रीमियम एसटीबी अब 1000 रुपए की कम कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। अब इसे यूज़र्स 2,999 रुपए में खरीद पाएंगे जबकि पहले इसकी कीमत 3,999 रुपए थी। नए ग्राहकों को इस कनेक्शन के साथ कुछ ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। इस कनेक्शन के साथ यूज़र्स को टाटा स्काई बिंज का सब्सक्रिप्शन 6 महीने के लिए और अमेज़न प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन 3 महीने के लिए मुफ्त मिलेगा।

3,500 रुपए की कुल कटौती
Tata स्काई बिंज प्लस के मल्टी टीवी कनेक्शन को भी कम कर दिया गया है। इसे भी 3,999 रुपए की बजाय अब 2,499 रुपए में खरीदा जा सकेगा। Tata Sky Binge+ की कीमत शुरुआत में 5,999 रुपए थी। उसके बाद कंपनी ने इसकी कीमत को कम करके 3,999 रुपए किया और अब 2,499 रुपए कर दिया है। इसका मतलब है कि अब Tata Sky Binge+ की कीमत कुल मिलाकर 3,500 रुपए कम कर दी गई है।
Tata Sky Binge+ की बात
Tata Sky Binge+ के बारे में बता दें कि ये एंड्रॉयड टीवी में चलने वाला सेट टॉप बॉक्स है। इस सेट टॉप बॉक्स को टाटा स्काई ने इस साल जनवरी में लॉन्च किया था। इस सेट टॉप बॉक्स के बारे में बता दें कि ये गूगल वॉयस असिस्टेंट और गूगल प्ले स्टोर के साथ आता है। नए ग्राहक जो इस Tata Sky Binge+ के कनेक्शन को खरीदेंगे, उन्हें ये कनेक्शन सस्ता तो मिलेगा ही उसके साथ-साथ अगले 6 महीने के लिए टाटा स्काई बिंज प्लस के लिए कोई भी सब्सक्रिप्शन चार्ज नहीं चुकाना होगा। इसका मतलब अगले 6 महीने के लिए यूज़र्स बिना किसी शुल्क के Tata Sky Binge+ का फायदा उठा पाएंगे।
Tata Sky Binge+ में यूज़र्स को बहुत सारे ओटोटी प्लेटफॉर्म का सपोर्ट भी मिलेगा। इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स में Disney+ Hotsar, SunNXT, Hungama Play, Shemaroo और Eros Now जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं। इन सबके अलावा टाटा स्काई ने अपने इस एंड्रॉयड टीवी के लिए लॉन्च किए इस सेट टॉप बॉक्स में अमेज़न प्राइम का सब्सक्रिप्शन भी तीन महीने के लिए फ्री में दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








