Home
News

Tata Sky लाया Binge+ सेट-टॉप बॉक्स, जानिए इसकी कीमत और फायदे

Tata Sky ने अपने शानदार एंड्रॉयड पावर्ड सेट-टॉप बॉक्स Tata Sky Binge+ को बाजार में उतार दिया है। कंपनी ने अपने सेट-टॉप बॉक्स को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस सेट-टॉप बॉक्स के साथ कंपनी अपने यूजर्स की हर डिमांड़ को पूरा करने की कोशिश करेगा।

Tata Sky लाया Binge+ सेट-टॉप बॉक्स, जानिए इसकी कीमत और फायदे

आम चैनल के अलावा यूजर्स इसमें बाकी मनोरंजक कंटेंट का भी लुफ्त उठा सकेंगे। कंपनी ने इसे 5,999 रुपये की कीमत के साथ पेश किया है। बता दें, टाटा स्काई का एंड्रॉयड सेट-टॉप बॉक्स गूगल असिस्टेंट के वॉयस सर्च को सपोर्ट करेगा। साथ ही डिवाइस में Google Play Store का भी एक्सेस यूजर्स को दिया जा रहा है। कंपनी शुरूआत के 30 दिनों के लिए अपनी सुविधा को मुफ्त में उपलब्ध करा रही है।

कमाल की स्पेसिफिकेशन

Tata Sky का Binge+ Android TV सेट-टॉप बॉक्स मार्केट में पहले से ही मौजूद Airtel Xstream Box और Dish SMRT Hub जैसे प्रोडक्ट को गज़ब की टक्कर देगा। टाटा स्काई के नए सेट-टॉप बॉक्स को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है। सेट-टॉप बॉक्स की सुविधा का आनंद उठाने के लिए यूजर्स को प्रति महीना 249 रुपये का शुल्क देना होगा।

जैसा हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि नया Tata Sky का Binge+ गूगल असिस्टेंट सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। गूगल प्ले स्टोर की सुविधा के साथ यूजर्स 5,000 ऐप्स के साथ-साथ गेम्स का भी लुफ्त उठा सकेंगे। कंपनी ने अपने सेट-टॉप बॉक्स को 2 जीबी रैम के साथ 8 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया है। बता दें, यह कैचअप टीवी फीचर के साथ भी आता है, जिसकी मदद से यूजर्स पीछे छुटे हुए कंटेंट को भी देखने में सफल होंगे।

इसके कुछ खास फायदे

सेटेलाइट की मदद से लाइव टीवी एक्सेस यूजर्स को दिया जा रहा है। यूजर्स बॉक्स को इंटरनेट से कनेक्ट करके ओटीटी ऐप्स पर स्विच कर सकते हैं। कंपनी ने अपने नए सेट-टॉप बॉक्स के साथ यूजर्स के लिए Hotstar, SunNXT, Eros Now, Zee5 और Hungama Play जैसे फीचर्स को भी जोड़ा है, जो यूजर्स को भरपूर मनोरंजन देंगे।

अब देखना यह है कि कंपनी का नया सेट-टॉप बॉक्स बाजार में पहले से उपलब्ध बाकी सेट-टॉप बॉक्स को कितनी टक्कर देता है। टाटा स्काई, जियो, एयरटेल, ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी समेत किसी भी ख़बर के बारे में अगर आप पढ़ना और जानना चाहते हैं तो आप हमारे यानि गिज़बॉट हिंदी के साथ जुड़े रहें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Tata Sky has launched its stunning Android powered set-top box Tata Sky Binge +. The company has launched its set-top box in India. With this set-top box, the company will try to fulfill every demand of its users.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X