टाटा स्काई ने HD Add On/Mini Packs को किया पेश, कीमत सिर्फ 5 रुपए से शुरू
टेलीकॉम रेगुलेटर ऑफ इंडिया (ट्राई) के नए नियम आने के बाद सभी टेलिकॉम कंपनियों ने अपने चैनल्स की कीमतों को निर्धारित कर दिया है। जिससे अब यूजर्स उन्हीं चैनलों के पैसे भरेंगे, जिसे वह देेखते हैं। ट्राई के नए नियम आने के बाद ही टाटा स्काई ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए नए HD Add On/Mini Packs को लॉन्च कर दिया है।

इस बात की जानकारी टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट से मिली। रिपोर्ट से पता चलता है कि टाटा स्काई के इस नए पैक की कीमत 5 रुपये से शुरु है। वहीं, कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए ऐसे 21 पैक्स को पेश किया है। कंपनी के इन पैक्स में HD और SD चैनल्स की पेशकश की जा रही है। बता दें, कंपनी ने एंटरटेनमेंट चैनलों के हिसाब से हर पैक की कीमत को अलग-अलग रखा है। जिसमें 21 पैक्स में से ज्यादातर पैक एसडी पैक्स हैं, जबकि HD पैक्स की संख्या सिर्फ 9 है।
चैनलों की नई कीमत
कीमत की बात की करें तो HD Add On/Mini packs में म्यूजिक HD, क्रिकेट हिंदी HD, क्रिकेट इंग्लिश HD, नॉलेज एंड लाइफस्टाइल मिनी HD, नॉलेड एंड लाइफस्टाइल HD, इंग्लिश एंटरटेनमेंट HD, इंग्लिश मूवी मिनी HD, किड्स मिनी HD और किड्स HD पैक्स को शामिल किया गया हैं। यह पैक्स मंथली चार्ज किए जाएंगे।
वहीं, कंपनी ने Tata Sky Cricket Hindi HD पैक की कीमत को 42 रुपये रखा है। जबकि स्टैंडर्ड क्रिकेट हिंदी पैक की कीमत भी सेम है। टाटा स्काई इन ऐड ऑन पैक्स को Tata Sky Mini packs भी कहा जा सकता है। कंपनी के रीजनल चैनलों की कीमत 7 रुपये से शुरू है। बता दें, अपने पैक में टाटा स्काई ने 14 रीजनल पैक को पेश किया है।


Click it and Unblock the Notifications








