Home
News

Tata Sky ने पेश किया 42% डिस्काउंट ऑफर, जानिए इसके फायदे

टाटा स्काई काफी जाना माना डीटीएच सेवा प्रदाता है। टाटा स्काई की सर्विस का काफी समय से इस्तेमाल किया जा रहा है। कुछ समय से टाटा स्काई काफी चर्चा में है। जिसका खास कारण ट्राई के नए नियम है। बता दें, टाटा स्काई ने टैरिफ शासन के अनुसार अपने नए चैनल के मूल्य को तय नहीं किया है। कुछ समय पहले टाटा स्काई 44% डिस्काउंट ऑफर काफी चर्चा में था, हालांकि यह ऑफर समाप्त हो गया है।

Tata Sky ने पेश किया 42% डिस्काउंट ऑफर, जानिए इसके फायदे

अगर आप टाटा स्काई के 44% डिस्काउंट ऑफर का फायदा नहीं उठा पाएं हैं तो निराश होने की जरुरत नहीं है, क्योंकि अब कंपनी 42% डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है। बता दें, टाटा स्काई सब्सक्रिप्शन लेने वाले नए ग्राहक HD मंथली अल्ट्रा पैक पर 42% छूट का लाभ उठा सकते हैं। जिसमें यूजर्स को 241 एसडी चैनल, 55HD चैनल, दो क्षेत्रीय पैक के साथ-साथ दो स्मार्टफोन में टाटा स्काई मोबाइल ऐप का आनंद उठाने का मौका मिलता है। वैसे तो टाटा स्काई के इस पैकेज की कीमत 2,935 रुपये है, लेकिन 42% डिस्काउंट ऑफर के बाद यूजर्स इसे 1,690 रुपये में खरीद सकते हैं।

टाटा स्काई 42% डिस्काउंट ऑफर

Tata Sky के इस ऑफर को Tata Sky Diwali Festive ऑफर कहा जा रहा है। पहले कंपनी ने इस ऑफर के अंदर दो प्लान्स को पेश किया था। अब इस पैकेज को 42% डिस्काउंट ऑफर के अंदर दिया जा रहा है। जैसा हमनें आपको बताया कि इस प्लान के अंदर ग्राहकों को 241 एसडी चैनल और 55 एचडी चैनल दिए जा रहे हैं। वहीं, यूजर्स को दो क्षेत्रीय पैक भी दिए जा रहे हैं और यूजर्स 2 स्मार्टफोन में टाटा स्काई मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह सारी सेवाएं यूजर्स को 1,690 रुपये में दी जा रही हैं। कुछ समय पहले टाटा स्काई ने Semi-Annual Dhamaka Super पैक पेश किया था। जिसमें यूजर्स को 44% की छूट दी जी रही थी। इस प्लान में ग्राहकों को 246 एसडी चैनल और 24 एचडी चैनल दिए जा रहे थे। बता दें, इस पैक की असली कीमत 5,350 रुपये है। जबकि 44% डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 2,999 रुपये कर दी गई थी। हालांकि इस पैक को टाटा स्काई ने समाप्त कर दिया गया है।

टाटा स्काई रेफरल प्रोग्राम

हाल ही में रेफरल प्रोग्राम को टेलीकॉम और अन्य सेवा प्रदाताओं के लिए लोकप्रियता मिली है। एयरटेल ने हाल ही में अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए एक रेफरल प्रोग्राम शुरू किया है। वहीं, टाटा स्काई भी रेफरल प्रोग्राम के मामले में पीछे नहीं है। बता दें, टाटा स्काई के रेफरल प्रोग्राम में रेफरर टाटा स्काई सब्सक्राइबर को साइन-अप के बाद उनके टाटा स्काई खाते में 300 रुपये दिए जा रहे हैं।

इसी के साथ अपने दोस्त को रिफर करने के लिए यूजर्स को टाटा स्काई की वेबसाइट में जाकर अपनी और अपने दोस्त की जानकारी को दर्ज करानी होगा। आपके दोस्त द्वारा टाटा स्काई सब्सक्रिप्शन को साइन अप करने के बाद आपको 300 रेफरल अवॉर्ड के साथ वन मन्थ फ्री सब्सक्रिप्शन भी दी जा रही है।

टाटा स्काई-सोनी इंडिया नेटवर्क्स टसल खत्म

भारत में सबसे अधिक मांग वाले कंटेंट डिस्ट्रीब्यूटर में से एक, सोनी इंडिया ने non-conclusive negotiations के मुद्दे पर टाटा स्काई के साथ टसल को खत्म कर दिया है। बता दें, वित्तीय पर चर्चाओं के बाद, टाटा स्काई को सोनी इंडिया से डिस्कनेक्शन नोटिस प्राप्त कराया गया।

जिसके बाद टाटा स्काई के प्लेटफॉर्म से स्टार चैनलों को हटा दिया गया। वहीं, सोनी इंडिया को डिश टीवी और एयरटेल डिजिटल टीवी के साथ भी टक्कर मिली। हालांकि अब टाटा स्काई ने स्पैट को समाप्त कर दिया है और 32 चैनलों को यूजर्स के लिए स्ट्रीमिंग करा रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
टाटा स्काई ने टैरिफ शासन के अनुसार अपने नए चैनल के मूल्य को तय नहीं किया है। कुछ समय पहले टाटा स्काई 44% डिस्काउंट ऑफर काफी चर्चा में था, हालांकि यह ऑफर समाप्त हो गया है। अगर आप टाटा स्काई के 44% डिस्काउंट ऑफर का फायदा नहीं उठा पाएं हैं तो निराश होने की जरुरत नहीं है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X