Tata Sky ने लॉकडाउन में अपने यूज़र्स की फ्री सेवा, पढ़िए और जानिए पूरी जानकारी
Tata Sky ने भी अपने ग्राहकों के लिए लॉकडाउन के वक्त भी काफी सारे ऑफर्स को प्रदान करके उनको राहत प्रदान की है। असल में भारत में इस वक्त कोरोना वायरस की वजह से लॉक डाउन का लगा दिया गया है। इसकी वजह से पूरे देश का मार्केट बंद है। मार्केट में रिचार्ज कराने की कोई भी दुकान खुली नहींं है।

फ्री में मिला टाटा स्काई का रिचार्ज
इस समस्या को देखते हुए कंपनी ने कहा है कि वो अपने ग्राहकों को लॉकडाउन में रिचार्ज का फ्री क्रेडिट दे रही है। टाटा स्काई अपने सब्सक्राइबर्स को उनका रिचार्ज खत्म होने पर किसी भी इमरजेंसी कंडीशन में रिचार्ज का क्रेडिट मुहैया करा रही है। टाटा स्काई ने कहा है कि ये एक निश्चित समय के लिए इमरजेंसी क्रेडिट के तौर पर सब्सक्राइबर्स को दिया जाएगा।
इस क्रेडिट को लेने के लिए यूज़र्स को सिर्फ 080-61999922 नंबर पर अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से एक मिस्ड कॉल करना होगा और उस वक्त अपने टाटा स्काई का सेट टॉप बॉक्स को चालू यानि ऑन रखना होगा। इस मिस्ड कॉल को देने के 4 घंटे के अंदर आपका टाटा स्काई प्लान चालू हो जाएगा और अपने चैनल्स को देख पाएंगे।
टाटा स्काई ने अपनी 10 सेवाओं की किया मुफ्त
इसके अलावा कंपनी अपने कुछ चैनल्स को बिना रिचार्ज के भी फ्री मुहैया करा रही है। आपको बता दें कि पहले टाटा स्काई कंपनी पहले अपने फिटनेस चैनल को फ्री में देखने का मौका देती थी लेकिन अब कंपनी ने अपनी वैसी 10 सेवाओं को फ्री कर दिया है। उन दस चैनल्स में Tata Sky Fun Learn, Smart Manager, Vedic Maths, Cooking, Classroom, Dance Studio,, English, Javed Aktar, Beauty और Fitness count शामिल हैं।
इन सभी चैनल्स के नंबर्स के बारे में आप जानना चाहते होंगे कि ये कौनसे नंबर पर आते हैं। आइए हम आपको इन चैलन्स के नंबर के बारे में भी बताते हैं कि कौनसे नंबर पर कौनसे नंबर पर कौनसा चैनल आएगा। उपभोक्ता 123 नंबर पर Dance Studio, 664 और 668 नंबर पर Fun Learn, 127 नंबर पर Cooking, 110 नंबर पर Fitness, 701 नंबर पर Smart Manager, 702 नंबर पर Vedic Maths, 653 नंबर पर Classroom, 660 (Hindi) और 1424 (Telugu) पर English, 119 पर Beauty, 150 पर Javed Aktar दिखाया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications